Home » अपराध » Mp » *दमोह में सेफ क्लिक 2.0 साइबर जागरूकता मैराथन का आयोजन जनप्रतिनिधियों व पुलिस अधिकारियों ने दिखाई हरी झंडी*

*दमोह में सेफ क्लिक 2.0 साइबर जागरूकता मैराथन का आयोजन जनप्रतिनिधियों व पुलिस अधिकारियों ने दिखाई हरी झंडी*

—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज़ दमोह—

*दमोह में सेफ क्लिक 2.0 साइबर जागरूकता मैराथन का आयोजन जनप्रतिनिधियों व पुलिस अधिकारियों ने दिखाई हरी झंडी*

दमोह। साइबर अपराधों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से रविवार सुबह दमोह के तहसील ग्राउंड से ‘सेफ क्लिक 2.0’ साइबर जागरूकता मैराथन का आयोजन किया गया। मैराथन को सांसद राहुल सिंह लोधी, विधायक जयंत कुमार मलैया, भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम शिवहरे तथा पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने कहा कि वर्तमान डिजिटल युग में साइबर अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं। ऐसे में लोगों को ऑनलाइन लेनदेन करते समय सतर्क रहने, संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करने, अपनी बैंकिंग एवं व्यक्तिगत जानकारी किसी से साझा न करने तथा सोशल मीडिया का जिम्मेदारी के साथ उपयोग करने की आवश्यकता है।

मैराथन के माध्यम से नागरिकों को ऑनलाइन ठगी, फिशिंग, साइबर फ्रॉड, फर्जी कॉल, ओटीपी धोखाधड़ी और सोशल मीडिया से जुड़े साइबर खतरों के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही सुरक्षित डिजिटल व्यवहार अपनाने और किसी भी साइबर अपराध की स्थिति में तत्काल संबंधित अधिकारियों अथवा साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराने का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि, विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों के छात्र-छात्राएं, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में नागरिक शामिल हुए। सभी प्रतिभागियों ने साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प लेते हुए मैराथन में उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This

Recent Post