Home » अपराध » Mp » *वन महोत्सव के अंतिम दिवस सार्थी विश्वकर्मा महिला मंडल ने किया वृक्षारोपण एवं सीड बॉल निर्माण*

*वन महोत्सव के अंतिम दिवस सार्थी विश्वकर्मा महिला मंडल ने किया वृक्षारोपण एवं सीड बॉल निर्माण*

—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज़ दमोह—

*वन महोत्सव के अंतिम दिवस सार्थी विश्वकर्मा महिला मंडल ने किया वृक्षारोपण एवं सीड बॉल निर्माण*


दमोह, 7 जुलाई। वन महोत्सव के अंतिम दिवस सार्थी विश्वकर्मा महिला मंडल, दमोह द्वारा कृष्ण तलैया मंदिर परिसर एवं सर्किट हाउस की पहाड़ियों पर वृक्षारोपण और सीड बॉल निर्माण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना, हरित क्षेत्र का विस्तार करना तथा आमजन को प्रकृति संरक्षण के प्रति जागरूक करना रहा।

कार्यक्रम के दौरान आम, जामुन, सोनपत्ती सहित विभिन्न छायादार एवं फलदार वृक्षों के बीजों से सीड बॉल तैयार किए गए। मिट्टी, रेत और जैविक खाद के मिश्रण से बनाए गए इन सीड बॉलों को सर्किट हाउस की पहाड़ियों एवं अन्य उपयुक्त स्थानों पर स्थापित किया गया, ताकि वर्षा ऋतु में पर्याप्त नमी मिलने पर ये बीज अंकुरित होकर भविष्य में वृक्षों का रूप ले सकें। इस पहल से आने वाले वर्षों में हरियाली बढ़ाने, जैव विविधता के संरक्षण तथा स्वच्छ और शुद्ध वातावरण के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान मिलने की उम्मीद है।

इस अवसर पर सार्थी विश्वकर्मा महिला मंडल की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती एकता विश्वकर्मा ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन का आधार हैं, जो हमें शुद्ध ऑक्सीजन, छाया और संतुलित पर्यावरण प्रदान करते हैं।

कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती सुषमा शर्मा, प्रदेश चिकित्सा उपाध्यक्ष डॉ. संगीता विश्वकर्मा, जिला अध्यक्ष श्रीमती रूपा शर्मा, जिला उपाध्यक्ष श्रीमती प्रियंका विश्वकर्मा, श्रीमती राखी विश्वकर्मा, कोषाध्यक्ष श्रीमती संगीता विश्वकर्मा, मंत्री श्रीमती निशा शर्मा, श्रीमती गुड़िया विश्वकर्मा, श्रीमती आशा विश्वकर्मा तथा बाल कल्याण समिति, दमोह की सदस्य श्रीमती रश्मि वर्मा सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के समापन पर सभी उपस्थित सदस्यों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने, लगाए गए पौधों की देखभाल करने तथा समाज के प्रत्येक वर्ग को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया।

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This