—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज़ दमोह—
*दमोह में विशाल मेगा मार्ट पर ग्राहकों ने लगाए मनमानी और लापरवाही के आरोप*

runfunc: 0; algolist: 0;
multi-frame: 1;
brp_mask:8;
brp_del_th:0.0071,0.0077;
brp_del_sen:1.0000,1.0000;
motionR: null;
delta:null;
module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 2097152;cct_value: 0;AI_Scene: (20, 0);aec_lux: 194.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 37;zeissColor: bright;

hdrForward: 0; shaking: 0.432984; highlight: 1; algolist: 0;
multi-frame: 1;
brp_mask: 8;
brp_del_th: 0.0024,0.0029;
brp_del_sen: 0.1000,0.1000;
delta:null;
module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 3145728;cct_value: 0;AI_Scene: (9, 0);aec_lux: 330.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: 0;weatherinfo: null;temperature: 37;zeissColor: bright;
दमोह। शहर स्थित विशाल मेगा मार्ट को लेकर ग्राहकों में नाराजगी देखने को मिल रही है। खरीदारी के दौरान कई उपभोक्ताओं ने आरोप लगाया कि बिल की शेष राशि लौटाने के बजाय उन्हें नकद पैसे की जगह 50 पैसे या 1 रुपये की टॉफी दी जा रही है।
इसी मुद्दे को लेकर हमारी टीम विशाल मेगा मार्ट पहुंची। टीम ने 298 रुपये की खरीदारी की, जिसके बाद शेष राशि के रूप में नकद देने के बजाय टॉफी दी गई। जब टीम ने नकद राशि देने का आग्रह किया तो पहले कर्मचारियों ने कहा कि यहां टॉफी दी जाती है। काफी चर्चा के बाद अंततः शेष राशि नकद लौटाई गई।
इस दौरान कर्मचारियों से मेगा मार्ट के खुलने और बंद होने का समय भी पूछा गया। कर्मचारियों ने बताया कि स्टोर का निर्धारित समय सुबह 10:00 बजे से रात 10:00 बजे तक है। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार रात 11:00 से 11:30 बजे तक भी स्टोर खुला रहता है, जिससे क्षेत्र में ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रहती है।
टीम ने यह भी कहा कि यदि निर्धारित समय के बाद भी स्टोर संचालित होता है और इससे यातायात प्रभावित होता है, तो इसकी जानकारी जिला प्रशासन, पुलिस अधीक्षक और यातायात विभाग को दी जाएगी, ताकि आवश्यक कार्रवाई की जा सके।
एक अन्य शिकायत यह भी सामने आई कि खरीदारी करने वाले ग्राहकों को निःशुल्क कैरी बैग उपलब्ध नहीं कराया जाता। यदि ग्राहक कैरी बैग लेना चाहते हैं तो उनसे 10 रुपये तथा प्लास्टिक बैग के लिए 5 रुपये तक वसूले जाने का आरोप लगाया गया।
ग्राहकों का कहना है कि इस संबंध में स्पष्ट नियमों का पालन किया जाना चाहिए।
हालांकि, इन सभी आरोपों पर विशाल मेगा मार्ट प्रबंधन का जवाब नहीं आया है वहां का मैनेजमेंट करने वाले व्यक्ति ने बताया है और अपनी बात भी रखी कि हम आपकी बात प्रबंधन तक भेजेंगे हालांकि आपके दमोह से ऐसे कई पत्रकार आते हैं l
जिनका उन्होंने नाम का भी उजागर किया फिलहाल इस खबर में किसी का भी पत्रकार का नाम हम नहीं ले रहे हैं अगली खबर में हम जरूर उन पत्रकारों का नाम लेंगे जो विशाल मेगा मार्ट को सहमति दे रहे हैं l
कर्मचारियों ने यह भी बताया कि हम यहां के कर्मचारी हैं जो भी सजेस्ट हमारे प्रबंधक करते हैं l
वही हमें करना होता है मैं आगे कुछ भी नहीं कर सकता आपको जो करना है जैसी भी न्यूज़ लगानी है आप लगा लीजिए उदाहरण आपके सामने है फिलहाल पिक्चर पिक्चर अभी बाकी है….?












































