Home » अपराध » Mp » *स्कूल बस स्पेशल चेकिंग अभियान दमोह पुलिस की सख्त कार्रवाई 3 स्कूल बसों पर ₹48,500 का चालान*

*स्कूल बस स्पेशल चेकिंग अभियान दमोह पुलिस की सख्त कार्रवाई 3 स्कूल बसों पर ₹48,500 का चालान*

—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज़ दमोह—

*स्कूल बस स्पेशल चेकिंग अभियान दमोह पुलिस की सख्त कार्रवाई 3 स्कूल बसों पर ₹48,500 का चालान*

दमोह। पुलिस मुख्यालय, मध्यप्रदेश भोपाल के निर्देशानुसार जिले में 8 जुलाई से 17 जुलाई 2026 तक संचालित 10 दिवसीय “स्कूल बस स्पेशल चेकिंग अभियान” के तहत दमोह पुलिस एवं यातायात पुलिस द्वारा स्कूल बसों की सघन जांच की जा रही है। अभियान का उद्देश्य स्कूली बच्चों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करना तथा स्कूल वाहनों में सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन कराना है।

अभियान के दौरान विभिन्न विद्यालयों की स्कूल बसों का तकनीकी, यांत्रिक एवं सुरक्षा मानकों के आधार पर विस्तृत निरीक्षण किया गया। इस दौरान बसों के आवश्यक दस्तावेज, फिटनेस प्रमाणपत्र, परमिट, बीमा, प्रदूषण प्रमाणपत्र (पीयूसी), अग्निशमन यंत्र, फर्स्ट एड बॉक्स, इमरजेंसी एग्जिट, स्पीड गवर्नर, जीपीएस, सीसीटीवी कैमरे, निर्धारित सीट क्षमता, चालक का वैध ड्राइविंग लाइसेंस तथा चालक के पुलिस सत्यापन सहित अन्य आवश्यक सुरक्षा व्यवस्थाओं की जांच की गई।

जांच के दौरान तीन स्कूल बसों में मोटरयान अधिनियम के प्रावधानों का उल्लंघन पाए जाने पर उनके विरुद्ध कुल ₹48,500 का चालान किया गया। साथ ही संबंधित वाहन संचालकों को भविष्य में सभी सुरक्षा मानकों का पूर्ण पालन सुनिश्चित करने तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के सख्त निर्देश दिए गए।

दमोह पुलिस ने स्पष्ट किया है कि 10 दिवसीय अभियान के दौरान जिले के सभी स्कूल वाहनों की लगातार जांच जारी रहेगी। जो भी स्कूल वाहन निर्धारित सुरक्षा मानकों का पालन नहीं करते पाए जाएंगे, उनके विरुद्ध मोटरयान अधिनियम के तहत नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी, ताकि स्कूली बच्चों की सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता न हो।

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This