Home » अपराध » Mp » *चोरी हुई साइकिल के बदले दमोह पुलिस ने दिलाई नई साइकिल इंसानियत की मिसाल बनी खाकी*

*चोरी हुई साइकिल के बदले दमोह पुलिस ने दिलाई नई साइकिल इंसानियत की मिसाल बनी खाकी*

—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज़ दमोह—

*चोरी हुई साइकिल के बदले दमोह पुलिस ने दिलाई नई साइकिल इंसानियत की मिसाल बनी खाकी*

दमोह। पुलिस का नाम आते ही अक्सर लोगों के मन में सख्ती की छवि उभरती है, लेकिन दमोह पुलिस ने संवेदनशीलता और मानवता का परिचय देते हुए एक ऐसा कार्य किया है जिसकी पूरे शहर में सराहना हो रही है। चोरी हुई साइकिल से परेशान एक परिवार के चेहरे पर पुलिस ने नई साइकिल देकर फिर से मुस्कान लौटा दी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आवेदिका के पुत्र राकेश प्रजापति की साइकिल दमोह शहर स्थित साइकिल मंगल भवन में चल रहे मानस पाठ कार्यक्रम के दौरान चोरी हो गई थी। साइकिल चोरी होने से परिवार काफी परेशान था और बच्चे का मन भी दुखी था। मामले की जानकारी पुलिस तक पहुंची तो पुलिस ने इसे केवल एक सामान्य शिकायत मानकर नहीं छोड़ा, बल्कि संवेदनशीलता के साथ परिवार की पीड़ा को समझा।

पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगि एवं नगर पुलिस अधीक्षक एच.आर. पांडे के मार्गदर्शन में कोतवाली थाना की टीम ने मानवीय पहल करते हुए आवेदिका के पुत्र को नई साइकिल उपलब्ध कराई। वर्तमान में कोतवाली थाना का प्रभार संभाल रहे सब इंस्पेक्टर नीतेश जैन सहित पुलिस टीम ने नई साइकिल सौंपकर बच्चे की खुशी वापस लौटा दी।

नई साइकिल पाकर राकेश और उसकी माता की आंखों में खुशी साफ दिखाई दी। आवेदिका ने भावुक होकर दमोह पुलिस का आभार व्यक्त किया और कहा कि पुलिस की इस मदद से उनके परिवार को बड़ा सहारा मिला है।

दमोह पुलिस की यह पहल केवल एक साइकिल देने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह संदेश भी देती है कि पुलिस कानून व्यवस्था के साथ-साथ समाज की संवेदनाओं से भी जुड़ी हुई है। खाकी का यह मानवीय चेहरा निश्चित रूप से जनता और पुलिस के बीच विश्वास को और मजबूत करने का कार्य करेगा।

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This

Recent Post