Home » अपराध » Mp » *असाटी समाज महिला समिति दमोह ने मनाया वृक्षारोपण महाकुंभ विद्यालय परिसर में 40 पौधों का रोपण*

*असाटी समाज महिला समिति दमोह ने मनाया वृक्षारोपण महाकुंभ विद्यालय परिसर में 40 पौधों का रोपण*

—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज़ दमोह—

*असाटी समाज महिला समिति दमोह ने मनाया वृक्षारोपण महाकुंभ विद्यालय परिसर में 40 पौधों का रोपण*

दमोह। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से असाटी समाज महिला समिति, दमोह द्वारा रविवार को वर्षा ऋतु के अवसर पर वृक्षारोपण महाकुंभ का आयोजन शहर स्थित ई.एफ.ए. जे.पी.बी. कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर में उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम में समाज की महिलाओं, बच्चों एवं गणमान्य नागरिकों की सक्रिय सहभागिता देखने को मिली।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं प्रार्थना-वंदना के साथ हुआ। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य डी.के. मिश्रा, शरद मिश्रा, डॉ. आलोक सोनवलकर एवं एस.के. असाटी विशेष रूप से उपस्थित रहे। असाटी समाज महिला समिति की ओर से सभी अतिथियों का स्मृति-चिन्ह एवं उपहार भेंट कर सम्मान किया गया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली राष्ट्रीय महिला महामंत्री श्रीमती शैलजा असाटी ने समाज की महिलाओं को पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित करते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल का संकल्प दिलाया। उन्होंने विद्यालय के प्राचार्य को भी उपहार भेंट कर आभार व्यक्त किया।

इस दौरान विद्यालय परिसर में लगभग 40 पौधों का रोपण किया गया। लगाए गए पौधों में आम, आंवला, नीम, जामुन, अशोक, बेलपत्री, शमी, कदम, तुलसी, अमरूद सहित अन्य छायादार एवं फलदार पौधे शामिल रहे। इन पौधों के संरक्षण और नियमित देखभाल का संकल्प भी उपस्थित सदस्यों द्वारा लिया गया।

कार्यक्रम में असाटी समाज की बड़ी संख्या में मातृशक्तियों एवं बच्चों की उत्साहपूर्ण भागीदारी रही। वृक्षारोपण के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए सभी ने आने वाली पीढ़ियों के लिए अधिक हरित और स्वच्छ वातावरण बनाने का संकल्प दोहराया।

कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय प्रबंधन द्वारा सभी उपस्थित महिलाओं एवं अतिथियों के लिए जलपान की व्यवस्था की गई। अनुशासित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ यह वृक्षारोपण महाकुंभ सामाजिक एकता, पर्यावरण जागरूकता और सेवा भावना का प्रेरणादायी उदाहरण बन गया।

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This

Recent Post