—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज़ दमोह—
*भाजपा दीनदयाल मंडल के शक्ति केंद्र 6 एवं 8 की बैठकें संपन्न बूथ सशक्तिकरण पर दिया गया जोर*

दमोह। भारतीय जनता पार्टी के पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर मंडल अंतर्गत शक्ति केंद्र क्रमांक 6 एवं 8 की बैठकें उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुईं। बैठकों में संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करने तथा जनसंपर्क अभियान को प्रभावी बनाने पर विस्तृत चर्चा की गई।
शक्ति केंद्र क्रमांक 8 की बैठक में जिला भाजपा सह मंत्री दिलीप चौरसिया, मंडल अध्यक्ष राजेंद्र चौरसिया, पिछड़ा मोर्चा अध्यक्ष प्रमोद विश्वकर्मा, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष बृजेंद्र अहिरवाल, मंडल महामंत्री अरुण सोनी एवं महेंद्र अहिरवाल, मंडल उपाध्यक्ष श्रीमती राधा सोनी सहित वार्ड पार्षद गणेश जाटव, नर्मदा पटेल, राजेंद्र राज, अजय राज, नीलेश पारोचे, सुनील अहिरवाल, नर्मदा सूर्यवंशी, संजय उपाध्याय, मुकेश नामदेव तथा तीनों वार्डों के बूथ अध्यक्ष एवं बूथ कार्यकारिणी के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
वहीं शक्ति केंद्र क्रमांक 6 की बैठक असाटी वार्ड क्रमांक 2 में सिटीनल महेंद्र सोनी के निवास पर आयोजित हुई। बैठक में मंडल महामंत्री महेंद्र अहिरवार एवं अरुण सोनी, मंडल मंत्री राहुल पाठक, मंडल कार्यालय मंत्री अखिलेश, संयोजक सुरजीत राजपूत, पार्षद मोनू राजपूत, पन्नालाल, श्याम विहारी जड़िया, लालू जैन, महेंद्र सोनी, कृष्ण शेखर सहित शक्ति केंद्र की टोली एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बैठकों में संगठन विस्तार, बूथ सशक्तिकरण, आगामी राजनीतिक एवं संगठनात्मक कार्यक्रमों की तैयारी तथा जनसंपर्क अभियान को गति देने पर विशेष जोर दिया गया। पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने और संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया।












































