Home » अपराध » Mp » *दमोह मेडिकल कॉलेज में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत 250 पौधों का रोपण जल्द होगा लोकार्पण*

*दमोह मेडिकल कॉलेज में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत 250 पौधों का रोपण जल्द होगा लोकार्पण*

—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज़ दमोह—

*दमोह मेडिकल कॉलेज में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत 250 पौधों का रोपण जल्द होगा लोकार्पण*

दमोह। नवीन मेडिकल कॉलेज परिसर में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत सांसद राहुल सिंह लोधी के नेतृत्व में व्यापक पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान जिले के प्रबुद्ध नागरिकों, वरिष्ठ चिकित्सकों, मेडिकल एसोसिएशन, व्यापारी संघ, पत्रकारों एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने सहभागिता करते हुए लगभग 250 पौधों का रोपण किया।

सांसद राहुल सिंह लोधी ने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य जिले के प्रबुद्ध नागरिकों को मेडिकल कॉलेज का अवलोकन कराना और उन्हें यह विश्वास दिलाना था कि जनता द्वारा सौंपे गए दायित्व का निर्वहन पूरी ईमानदारी और प्रतिबद्धता के साथ किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव दमोह प्रवास पर आएंगे और उनके द्वारा नवीन मेडिकल कॉलेज का लोकार्पण किया जाएगा। साथ ही इस वर्ष नीट परीक्षा के आधार पर 100 विद्यार्थियों का प्रवेश प्रारंभ होगा तथा मेडिकल कॉलेज का नियमित संचालन शुरू हो जाएगा।

उन्होंने कहा कि दमोह को स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में सशक्त बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं और आगे भी यह अभियान जारी रहेगा। जागरूक जनता और संवेदनशील जनप्रतिनिधियों के समन्वय से ही विकास कार्यों को नई गति मिलती है।

जिला पंचायत अध्यक्ष रंजीता गौरव पटेल ने कहा कि ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत मेडिकल कॉलेज परिसर में लगभग 250 पौधे लगाए गए हैं। उन्होंने मेडिकल कॉलेज की स्थापना को जिले की वर्षों पुरानी महत्वपूर्ण मांग बताया और इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने सांसद राहुल सिंह लोधी के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि मेडिकल कॉलेज शुरू होने से स्थानीय विद्यार्थियों को उच्च चिकित्सा शिक्षा का अवसर मिलेगा और जिले में रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।

भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम शिवहरे ने कहा कि मेडिकल कॉलेज का भवन पूरी तरह तैयार है और जल्द ही मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इसके लोकार्पण के लिए दमोह आएंगे। उन्होंने कहा कि सांसद राहुल सिंह लोधी के नेतृत्व में आयोजित इस पौधरोपण कार्यक्रम में समाज के विभिन्न वर्गों की सक्रिय भागीदारी रही, जो जिले के विकास के प्रति सामूहिक संकल्प का प्रतीक है।

इस अवसर पर मासाब भाव सिंह लोधी ने कहा कि मेडिकल कॉलेज की सौगात जिले के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि है। उन्होंने सांसद राहुल सिंह लोधी के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि अब जिलेवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी और इलाज के लिए बड़े शहरों पर निर्भरता कम होगी।

कार्यक्रम में जिले के प्रबुद्ध नागरिकों, वरिष्ठ चिकित्सकों, मेडिकल एसोसिएशन, व्यापारी संघ, पत्रकारों तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और मेडिकल कॉलेज के शीघ्र शुभारंभ पर प्रसन्नता व्यक्त की।

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This