Home » अपराध » Mp » *भाजपा के सभी बूथों पर सुना गया प्रधानमंत्री का “मन की बात” कार्यक्रम शक्ति केंद्रों की बैठकें संपन्न*

*भाजपा के सभी बूथों पर सुना गया प्रधानमंत्री का “मन की बात” कार्यक्रम शक्ति केंद्रों की बैठकें संपन्न*

—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज़ दमोह—

*भाजपा के सभी बूथों पर सुना गया प्रधानमंत्री का “मन की बात” कार्यक्रम शक्ति केंद्रों की बैठकें संपन्न*

दमोह। भारतीय जनता पार्टी पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर मंडल के सभी बूथ केंद्रों पर रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम “मन की बात” का सामूहिक श्रवण किया गया।

कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री द्वारा देशहित, आत्मनिर्भर भारत, स्वच्छता, नवाचार और समाज सेवा से जुड़े विचारों को गंभीरता से सुना तथा इन संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

इसके उपरांत मंडल के विभिन्न शक्ति केंद्रों पर संगठनात्मक बैठकें आयोजित की गईं, जिनमें संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने तथा केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।

शक्ति केंद्र क्रमांक 02 एवं 03 की बैठक में मंडल प्रभारी रानू नामदेव, मंडल अध्यक्ष राजेंद्र चौरसिया, महामंत्री महेंद्र एवं अरुण सहित शक्ति केंद्र प्रभारी अशोक कंचन, संयोजक सुनील राठौर, आरती राय, जितेंद्र राठौर, देवी सिंह एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। वहीं शक्ति केंद्र 03 से विकास जैन, धीरज, नील, भगवान दास सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की।

इसी क्रम में शक्ति केंद्र क्रमांक 07 की बैठक नया बाजार वार्ड में बूथ अध्यक्ष करण सूर्यवंशी के निवास पर आयोजित हुई। बैठक में मंडल प्रभारी रानू नामदेव, मंडल अध्यक्ष राजेंद्र चौरसिया, महामंत्री महेंद्र, शक्ति केंद्र प्रभारी राधा, संयोजक पन्नालाल, उपाध्यक्ष देवल एवं गायत्री के साथ सुनील राज, अशोक भारती, पार्षद टोनी राय, उत्तम चंद इंडिया, निलेश, मुकेश नामदेव, दीपक रैकवार, अजय, शुभम गुप्ता, आशीष धाकड़, वीरेंद्र सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बैठकों में संगठन विस्तार, बूथ सशक्तिकरण, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा, जनसंपर्क अभियान को गति देने तथा पार्टी की नीतियों और सरकार की उपलब्धियों को प्रत्येक घर तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं से सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया।

संगठन पदाधिकारियों ने बूथ स्तर पर निरंतर जनसंपर्क बनाए रखने और आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को आवश्यक जिम्मेदारियां भी सौंपीं।

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This