Home » अपराध » Mp » *दमोह में 1000 विद्यार्थियों ने सीखा सड़क सुरक्षा का पाठ यातायात पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान*

*दमोह में 1000 विद्यार्थियों ने सीखा सड़क सुरक्षा का पाठ यातायात पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान*

—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज़ दमोह—

*दमोह में 1000 विद्यार्थियों ने सीखा सड़क सुरक्षा का पाठ यातायात पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान*

दमोह। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और आमजन में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से दमोह यातायात पुलिस द्वारा मंगलवार, 28 जुलाई 2026 को नवजाग्रति हायर सेकेंडरी स्कूल, दमोह में विशाल यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में करीब 1000 छात्र-छात्राओं सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक एवं स्टाफ ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

यह कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगि (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुजीत सिंह भदौरिया के मार्गदर्शन में जिलेभर में चलाए जा रहे सड़क सुरक्षा जनजागरूकता अभियान के अंतर्गत आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में यातायात थाना प्रभारी दलवीर सिंह मार्को ने विद्यार्थियों और शिक्षकों को सड़क सुरक्षा के महत्व पर विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि यातायात नियमों का पालन केवल कानूनी दायित्व नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की नैतिक जिम्मेदारी भी है। उन्होंने दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने, 18 वर्ष की आयु पूर्ण होने से पहले एवं बिना वैध ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन नहीं चलाने, चार पहिया वाहन में सीट बेल्ट का अनिवार्य उपयोग करने तथा दोपहिया वाहन पर तीन सवारी नहीं बैठाने की समझाइश दी।

इसके अलावा एम्बुलेंस एवं अन्य आपातकालीन वाहनों को तत्काल रास्ता देने, सड़क पार करते समय सावधानी बरतने तथा सुरक्षित यातायात व्यवहार अपनाने के संबंध में भी विद्यार्थियों को जागरूक किया गया।

कार्यक्रम के दौरान राहवीर योजना की भी जानकारी दी गई। बताया गया कि सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को गोल्डन ऑवर के भीतर निकटतम अस्पताल या ट्रॉमा सेंटर तक पहुँचाकर उसकी जान बचाई जा सकती है। साथ ही प्रधानमंत्री राहत योजना एवं सड़क सुरक्षा से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण प्रावधानों की भी जानकारी साझा की गई।

अंत में छात्र-छात्राओं एवं विद्यालय स्टाफ को यातायात जागरूकता संबंधी पम्पलेट वितरित किए गए तथा सभी से स्वयं यातायात नियमों का पालन करने और अपने परिवार व समाज के लोगों को भी सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने का संकल्प दिलाया गया। पुलिस का उद्देश्य है कि युवा पीढ़ी में शुरू से ही सुरक्षित यातायात की आदत विकसित हो, जिससे सड़क दुर्घटनाओं में प्रभावी कमी लाई जा सके।

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This

Recent Post