—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज़ दमोह—
*वीर शिरोमणि दुर्गादास राठौर की 388वीं जयंती पर राठौर क्षत्रिय समाज ने लगाया रक्तदान शिविर*
दमोह। वीर शिरोमणि राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर की 388वीं जयंती समारोह के उपलक्ष्य में युवा राठौर क्षत्रिय समाज दमोह द्वारा सामाजिक सेवा और जनकल्याण की मिसाल पेश करते हुए सफल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में समाज के युवाओं के साथ-साथ अन्य समाजों के युवाओं ने भी उत्साहपूर्वक रक्तदान कर सामाजिक एकता और मानव सेवा का संदेश दिया।
शिविर में कुल 10 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। खास बात यह रही कि दुर्गादास राठौर की जयंती के अवसर पर आयोजित इस सेवा कार्य में समाज की सीमाओं से ऊपर उठकर विभिन्न समाजों के युवाओं ने सहभागिता की।
रक्तदान शिविर के संयोजक छिदामी प्रसाद राठौर ने सभी रक्तदाताओं का हृदय से वंदन एवं अभिनंदन करते हुए कहा कि रक्तदान एक ऐसा पुण्य कार्य है, जिसके माध्यम से हम किसी जरूरतमंद व्यक्ति का जीवन बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।
इन रक्तवीरों ने किया रक्तदान
शिविर में रक्तदान करने वालों में सर्वप्रथम परसोरिया कुमेरिया हायर सेकेंडरी विद्यालय के प्राचार्य राजेंद्र सिंह राठौर ने चौथी बार रक्तदान किया।
दूसरे रक्तदाता छिदामी प्रसाद राठौर रहे, जिन्होंने 28वीं बार रक्तदान कर समाजसेवा की प्रेरणादायक मिसाल पेश की। वे पतंजलि युवा भारत के प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य, विद्या भारती शिशु मंदिर डॉक्टर कनेक्टकर भवन दमोह के सह सचिव तथा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के गौ सेवा विभाग के जिला संयोजक के रूप में भी सामाजिक गतिविधियों से जुड़े हैं।
तीसरे रक्तदाता बृजेश राठौर, खजरी, गुरु कृपा फोटो स्टूडियो संचालक रहे, जिन्होंने पहली बार रक्तदान किया।
चौथे रक्तदाता अमर सिंह राठौर, पटेरा, कपड़ा व्यवसायी रहे, जिन्होंने पहली बार रक्तदान किया।
पांचवें रक्तदाता रामलाल राठौर, मोहनपुर, आईएमसी कंपनी दमोह के संचालक ने पहली बार रक्तदान किया।
छठे रक्तदाता नितेश राठौर, इमलाई, एमआर रहे।
सातवें रक्तदाता खूबचंद्र राठौर, कुरकुरे वाले ने 57 वर्ष की उम्र में चौथी बार रक्तदान कर युवाओं को प्रेरणा दी।
आठवें रक्तदाता सतीश विश्वकर्मा, तेजगढ़ ने छठी बार रक्तदान किया।
नौवें रक्तदाता मयंक तिवारी, दमोह ने पांचवीं बार रक्तदान किया।
दसवें रक्तदाता इमरत राठौर, मोहरा-मजगुवां ने पहली बार रक्तदान कर इस पुनीत कार्य में सहभागिता की।
इस प्रकार वीर शिरोमणि राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर की जयंती के उपलक्ष्य में समाज के विभिन्न वर्गों से आए 10 रक्तवीरों ने रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया।
सरपंच शेखर राठौर ने किया रक्तदाताओं का अभिनंदन
राठौर जयंती समारोह के अध्यक्ष एवं खिरिया मडरा ग्राम पंचायत के सरपंच शेखर राठौर ने सभी रक्तदाताओं एवं आयोजन से जुड़े समाज के युवा साथियों का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए उनका वंदन एवं अभिनंदन किया।
उन्होंने कहा कि रक्तदान को लेकर समाज में जागरूकता फैलाना बेहद जरूरी है। रक्तदान किसी जरूरतमंद के लिए जीवनदान साबित हो सकता है। उन्होंने प्रेरणादायी संदेश देते हुए कहा कि व्यक्ति भले ही कुछ समय के लिए इस दुनिया में रहे, लेकिन उसके द्वारा किया गया रक्तदान जब किसी दूसरे व्यक्ति की नसों में जीवन बनकर दौड़ता है तो उसकी मानव सेवा हमेशा याद रहती है।
उन्होंने कहा कि “रक्तदान महादान है, इसे करके देखिए, अच्छा लगता है।”
दीपक जैन और निशांत विश्वकर्मा का विशेष सहयोग
कार्यक्रम की शोभा एवं गरिमा बढ़ाने में दमोह नगर में रक्तदान के लिए लोगों को प्रेरित करने वाले दीपक जैन एवं निशांत विश्वकर्मा का विशेष सहयोग रहा। उन्होंने राठौर समाज द्वारा जयंती समारोह के अवसर पर रक्तदान शिविर आयोजित करने की पहल की सराहना की और इसे समाज के लिए अनुकरणीय प्रयास बताया।
समाज के वरिष्ठजनों ने बढ़ाया रक्तवीरों का उत्साह
रक्तदान शिविर में समाज के वरिष्ठ नागरिकों ने भी पहुंचकर रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर रमेश राठौड़, करण राठौर, शेखर राठौर, बारेलाल राठौर, मुन्ना महाजन, गणपत राठौड़, सेठ महेंद्र राठौर तीनगुल्ली, बल्लू राठौर, पीतम राठौर, ओमकार राठौर, गोपाल राठौर, एडवोकेट योगेंद्रनाथ राठौर, शिक्षक कंछेदी राठौर, विजय राठौड़ सहित समाज के अनेक वरिष्ठजन मौजूद रहे।
समाज के वरिष्ठ एवं जवेरा महाविद्यालय के भूतपूर्व प्राचार्य श्री एन.आर. राठौर ने भी सभी रक्तदाताओं को धन्यवाद देते हुए उनके सेवा कार्य की सराहना की।
उन्होंने कहा कि राठौर क्षत्रिय समाज द्वारा जयंती समारोह के अवसर पर रक्तदान शिविर आयोजित करना एक अनूठी एवं सराहनीय पहल है। रक्तदान केवल किसी व्यक्ति की मदद नहीं करता, बल्कि समाज में सेवा, सहयोग और जागरूकता की भावना को भी मजबूत करता है। उन्होंने समाज के सभी लोगों से भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी आयोजनों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया।
राठौर क्षत्रिय समाज दमोह की इस पहल ने वीर शिरोमणि दुर्गादास राठौर की जयंती को सेवा, समर्पण और मानवता के संदेश से जोड़ते हुए समाज के साथ-साथ अन्य वर्गों के युवाओं को भी रक्तदान के लिए प्रेरित किया।
रक्तदान शिविर संयोजक —
छिदामी प्रसाद राठौर
राठौर क्षत्रिय समाज, दमोह
















































