Home » अपराध » Mp » *गौरव सिंघई बने भाजपा सोशल मीडिया जिला कार्यसमिति के जिला सदस्य*

*गौरव सिंघई बने भाजपा सोशल मीडिया जिला कार्यसमिति के जिला सदस्य*

—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज़ दमोह—

*गौरव सिंघई बने भाजपा सोशल मीडिया जिला कार्यसमिति के जिला सदस्य*

दमोह। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, संभागीय संगठन प्रभारी गौरव रणदिवे, प्रदेश संयोजक सोशल मीडिया सुयश त्यागी, जिलाध्यक्ष श्याम शिवहरे, प्रदेश मंत्री एवं जिला प्रभारी श्रीमती अर्चना सिंह तथा संभागीय प्रभारी सोशल मीडिया अंशुल सिंह परिहार की अनुशंसा पर जिला संयोजक सोशल मीडिया संदीप शर्मा ने भाजपा सोशल मीडिया जिला कार्यसमिति की घोषणा की है। घोषित कार्यसमिति में गौरव सिंघई को जिला सदस्य का दायित्व सौंपा गया है।

नवनियुक्त जिला सदस्य गौरव सिंघई ने अपनी नियुक्ति पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम शिवहरे, दमोह विधायक एवं पूर्व मंत्री जयंत मलैया, आनंद विभाग के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार लखन पटेल, संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक एवं धर्मस्व विभाग के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार धर्मेन्द्र सिंह, दमोह सांसद राहुल सिंह तथा हटा विधायक श्रीमती उमा देवी खटीक सहित पार्टी के वरिष्ठ नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया।

गौरव सिंघई ने कहा कि संगठन ने उन्हें जो महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा है, उसका वे पूरी निष्ठा, समर्पण और जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया आज जनसंपर्क और संवाद का प्रभावी माध्यम बन चुका है। ऐसे में भाजपा की विचारधारा, संगठन की गतिविधियों तथा केंद्र एवं मध्यप्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों को सोशल मीडिया के माध्यम से अधिक प्रभावी एवं सकारात्मक तरीके से जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि पार्टी संगठन द्वारा दिए गए विश्वास को पूरी ईमानदारी के साथ निभाते हुए कार्यकर्ताओं और आमजन के बीच बेहतर संवाद स्थापित करना उनकी प्राथमिकता रहेगी।

गौरव सिंघई की नियुक्ति पर भाजपा के जिला पदाधिकारीगण, विभिन्न मोर्चा एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधियों तथा भाजपा कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। सभी ने उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना करते हुए विश्वास जताया कि वे संगठन के सोशल मीडिया अभियान को और अधिक मजबूती प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This