—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज़ दमोह—
*पारना में तिरंगा यात्रा निकालकर नवांकुर सखियों को पौधे किए वितरित*


*जबेरा से प्रवीण दुबे की रिपोर्ट*
दमोह। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के मार्गदर्शन में ब्लॉक जबेरा के सेक्टर जबेरा अंतर्गत नवांकुर संस्था आराधना सोशल वेलफेयर फाउंडेशन दुगानी द्वारा ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति पारना में तिरंगा यात्रा एवं हरियाली यात्रा का आयोजन किया गया।
तिरंगा यात्रा के दौरान महिलाओं, बच्चों एवं ग्रामीणों ने हाथों में तिरंगा झंडा लेकर “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम्” और “जय हिंद” के नारे लगाए। देशभक्ति के नारों से पूरा वातावरण राष्ट्रभक्ति से सराबोर हो गया।
इसके बाद हरियाली यात्रा कार्यक्रम आयोजित किया गया। नवांकुर सखियों ने कलश यात्रा के साथ पौधारोपण एवं पौधों की देखभाल का प्रशिक्षण लिया। जिला समन्वयक सुशील कुमार नामदेव एवं ब्लॉक समन्वयक वंदना जैन ने नवांकुर सखियों को पौधे वितरित कर पौधारोपण की शपथ दिलाई। उन्होंने पौधे लगाने के साथ उनकी नियमित देखरेख करने की अपील की, ताकि पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिल सके।
कार्यक्रम में नवांकुर संस्था के अध्यक्ष दिनेश कुमार साहू, प्रस्फुटन समिति के सचिव डालसिंह, सरपंच मनीषा लोधी, आशा कार्यकर्ता, आजीविका मिशन से अजय कुमार शुक्ला, संस्था सदस्य अनु चक्रवर्ती एवं रंजना तिवारी, चरन सिंह खेरी से अध्यक्ष यागप्रताप सिंह, नीरज सिंह सहित समिति सदस्य, अतिथिगण एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के मुख्य उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए संस्था के मार्गदर्शक रानू नामदेव ने बताया कि आयोजन का उद्देश्य देशभक्ति की भावना को बढ़ावा देना, पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता फैलाना तथा अधिक से अधिक पौधारोपण और पौधों की देखभाल के लिए लोगों को प्रेरित करना है।
तिरंगा यात्रा एवं हरियाली यात्रा उत्साहपूर्वक संपन्न हुई। कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीणों एवं नवांकुर सखियों को देशभक्ति के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया।






















