—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज़ दमोह—
*माईसेम सीमेंट ने स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित किया एक शाम शहीदों के नाम*
दमोह नरसिंहगढ़ माईसेम सीमेंट स्टाफ क्लब के तत्वावधान में माईसेम स्टाफ कॉलोनी में 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर ‘एक शाम शहीदों के नाम’ सांस्कृतिक एवं देशभक्ति कार्यक्रम का आयोजन धूमधाम और गरिमामय वातावरण में किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। समारोह की अध्यक्षता माईसेम सीमेंट के क्लस्टर हेड श्री सुरेश दुबे ने की। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम के महान नायकों एवं देश के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धासुमन अर्पित किए।
अपने प्रेरणादायी संबोधन में श्री दुबे ने स्वतंत्रता संग्राम के बलिदानों को याद करते हुए कहा कि देश की स्वतंत्रता हमें अनेक वीरों के त्याग और संघर्ष से मिली है। उन्होंने सभी से राष्ट्र के प्रति कर्तव्यनिष्ठा और जिम्मेदारी की भावना को सर्वोपरि रखने का संदेश दिया।
कार्यक्रम के दौरान माईसेम सीमेंट परिवार के सदस्यों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत गीत, नृत्य और नाट्य प्रस्तुतियां दीं। पुरुष वर्ग, महिला वर्ग और बच्चों ने एक से बढ़कर एक मनमोहक प्रस्तुतियों से उपस्थित दर्शकों का दिल जीत लिया।
बच्चों और स्टाफ सदस्यों की भावपूर्ण प्रस्तुतियों ने माहौल को देशभक्ति से सराबोर कर दिया। पूरा परिसर ‘भारत माता की जय’ के जयघोष से गूंज उठा।
कार्यक्रम के समापन अवसर पर सभी प्रतिभागियों की सराहना की गई तथा उपस्थितजनों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं।
एमपी अपडेट न्यूज़ चैनल आप सभी दर्शकों को बता दें जो सच और सही होगा उनका भी हम लेख लिखेंगे लेकिन जो गलत होगा उनका भी हम उल्लेख करेंगे…?



























