—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज़ दमोह—
*अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने अर्पित किए श्रद्धासुमन*
दमोह। भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा द्वारा भाजपा के संस्थापक, भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर जिला भाजपा कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने अटल जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके राष्ट्र निर्माण, लोकतांत्रिक मूल्यों और जनसेवा में दिए गए अतुलनीय योगदान को स्मरण किया।
जिला भाजपा अध्यक्ष श्याम शिवहरे ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी भारतीय राजनीति के ऐसे महान व्यक्तित्व थे, जिन्होंने अपने विचारों, सिद्धांतों और राष्ट्रसेवा से देश के राजनीतिक जीवन पर अमिट छाप छोड़ी। उन्होंने सदैव लोकतांत्रिक मूल्यों और राष्ट्रहित को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। उनका जीवन प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके विचारों और आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
राज्यमंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने कहा कि श्रद्धेय अटल जी ने अपने दूरदर्शी नेतृत्व से भारत को नई दिशा प्रदान की। देश की सुरक्षा, विकास और वैश्विक प्रतिष्ठा को मजबूत करने में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा। अटल जी एक संवेदनशील कवि, प्रखर वक्ता और कुशल राजनेता के रूप में सदैव याद किए जाएंगे। उनका संपूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा के लिए समर्पित रहा।
पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रमोद विश्वकर्मा ने कहा कि अटल जी ने समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान और देश के सर्वांगीण विकास की सदैव चिंता की। उनके नेतृत्व में भाजपा की राष्ट्रवादी विचारधारा को मजबूत आधार मिला। उनके आदर्श आज भी पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता को राष्ट्रहित में कार्य करने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने कहा कि अटल जी के बताए मार्ग पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।
श्रद्धांजलि कार्यक्रम में जिला महामंत्री रामेश्वर चौधरी, महेश पटेल, अरुण तिवारी, जिला उपाध्यक्ष संजय सेन, राघवेंद्र सिंह परिहार, संजय यादव, मनीष तिवारी, जिला मंत्री भरत यादव, सुश्री विनीता कुलस्ते, जिला कार्यालय मंत्री देवकीनंदन पटेल, सह कार्यालय मंत्री दिलीप चौरसिया, जिला कोषाध्यक्ष सुरेश पटेल, जिला मीडिया प्रभारी एवं युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रिंस जैन, मंडल अध्यक्ष राजेंद्र चौरसिया, सुरेंद्र सिंह, बलवंत सिंह, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती वर्षा रैकवार, अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष बिजेंद्र अहिरवार, अखिलेश सिंह, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष महेंद्र राठौर, शिवेंद्र तिवारी, कृष्णा पटेल, विवेक मोदी सहित भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के पदाधिकारी, भाजपा कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में उपस्थितजनों ने श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।
इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने अटल जी के आदर्शों और राष्ट्रसेवा के संकल्प को आगे बढ़ाने का प्रण लिया। उपस्थितजनों ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी जी का व्यक्तित्व और कृतित्व आने वाली पीढ़ियों को सदैव राष्ट्रहित, सुशासन, लोकतंत्र और जनसेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा।

















