—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज़ दमोह—
*बांदकपुर में रावतपुरा सरकार के आगमन से धर्ममय हुआ वातावरण जगह-जगह पुष्पवर्षा से हुआ भव्य स्वागत*

दमोह। प्रसिद्ध धार्मिक स्थल बांदकपुर नगरी में शुक्रवार को रावतपुरा सरकार के आगमन से भक्तिमय वातावरण बन गया। श्रद्धालुओं ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान मध्य प्रदेश शासन के राज्यमंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी एवं सांसद राहुल सिंह ने रावतपुरा सरकार की अगवानी की।
रावतपुरा सरकार ने बांदकपुर स्थित प्रसिद्ध श्री जागेश्वरनाथ धाम पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का विधि-विधान से जलाभिषेक किया तथा पूर्ण अर्चन कर पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और पूरा बांदकपुर क्षेत्र धार्मिक उल्लास में डूबा नजर आया।
पूजन-अर्चन के पश्चात रावतपुरा सरकार ने बांदकपुर को पवित्र नगरी बताते हुए श्रद्धालुओं को आशीर्वचन प्रदान किए। उनके आगमन को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह दिखाई दिया।
इससे पहले मध्य प्रदेश शासन के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) लखन पटेल भी बांदकपुर पहुंचे और श्री जागेश्वरनाथ धाम में भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की।
रावतपुरा सरकार के आगमन एवं भगवान जागेश्वरनाथ के दर्शन-पूजन को लेकर बांदकपुर में दिनभर धार्मिक माहौल बना रहा।

















