Home » अपराध » Mp » *आनंद धाम मंदिर में दंडी स्वामी कलिकानंद सरस्वती जी का 93वां जन्मोत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया*

*आनंद धाम मंदिर में दंडी स्वामी कलिकानंद सरस्वती जी का 93वां जन्मोत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया*

—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज़ दमोह—

*आनंद धाम मंदिर में दंडी स्वामी कलिकानंद सरस्वती जी का 93वां जन्मोत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया*

*जबेरा से प्रवीण दुबे की रिपोर्ट*

दमोह/जबेरा आनंद धाम मंदिर परिसर में द्वादश पीठाधीश्वर दंडी स्वामी कलिकानंद सरस्वती जी महाराज का 93वां जन्मोत्सव श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ धूमधाम से मनाया गया। जन्मोत्सव कार्यक्रम में जबेरा नगर सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और गुरुजी के प्रति अपनी श्रद्धा एवं आस्था व्यक्त की।

कार्यक्रम का शुभारंभ दंडी स्वामी कलिकानंद सरस्वती जी महाराज की चरण पादुकाओं एवं चित्र का विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर किया गया। इसके बाद श्रद्धालुओं ने गुरुजी का आशीर्वाद लिया और उनके दीर्घायु, स्वस्थ एवं सुखमय जीवन की कामना की।

जन्मोत्सव के अवसर पर आनंद धाम मंदिर परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। इस दौरान फलदार पौधे लगाए गए और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। श्रद्धालुओं ने पौधों की देखभाल एवं संरक्षण का संकल्प भी लिया।

इस अवसर पर दंडी स्वामी कलिकानंद सरस्वती जी महाराज ने श्रद्धालुओं को गुरु की महिमा और गुरु द्वारा बताए गए मार्ग पर चलने के महत्व के बारे में संबोधित किया। उन्होंने आध्यात्मिक जीवन में गुरु के मार्गदर्शन की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए श्रद्धालुओं को सदाचार, सेवा, संस्कार और धर्म के मार्ग पर आगे बढ़ने का संदेश दिया।

कार्यक्रम आनंद धाम पीठाधीश्वर दंडी स्वामी नर्मदानंद सरस्वती जी महाराज के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। शिक्षक अनिल सोनी ने दंडी स्वामी कलिकानंद सरस्वती जी महाराज के जीवन, व्यक्तित्व एवं आध्यात्मिक योगदान के संबंध में जानकारी साझा की।

कार्यक्रम में गोविंद तिवारी, रूपेश सेन, रानू नामदेव एवं अनिल तिवारी ने भी अपने विचार व्यक्त किए। वक्ताओं ने दंडी स्वामी कलिकानंद सरस्वती जी महाराज के आध्यात्मिक योगदान एवं समाज को दिए गए मार्गदर्शन का उल्लेख करते हुए उनके जन्मोत्सव की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम के अंत में नीरज जायसवाल ने आयोजन में उपस्थित सभी अतिथियों, संतजनों एवं श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर जबेरा थाना प्रभारी रविंद्र बागरी, सांसद प्रतिनिधि रूपेश सेन, गोविंद तिवारी, अनिल तिवारी, सुरजीत सिंह, अनिल सोनी, भाजपा महामंत्री रानू नामदेव, चंद्रप्रसाद दुबे, अजय सोनकर सरपंच सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

धार्मिक एवं आध्यात्मिक वातावरण के बीच संपन्न हुए जन्मोत्सव कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने गुरुजी के चरणों में अपनी श्रद्धा अर्पित की और आनंद धाम मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम को भक्तिमय बना दिया।

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This