Home » अपराध » Mp » *राज्यमंत्री लोधी के नेतृत्व में 121 किलोमीटर की कांवड़ यात्रा पंचवटी भेड़ाघाट से बांदकपुर धाम तक भक्तिमय माहौल*

*राज्यमंत्री लोधी के नेतृत्व में 121 किलोमीटर की कांवड़ यात्रा पंचवटी भेड़ाघाट से बांदकपुर धाम तक भक्तिमय माहौल*

—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज़ दमोह—

*राज्यमंत्री लोधी के नेतृत्व में 121 किलोमीटर की कांवड़ यात्रा पंचवटी भेड़ाघाट से बांदकपुर धाम तक भक्तिमय माहौल*

दमोह । प्रदेश के संस्कृति, पर्यटन, धर्मस्व एवं धार्मिक न्यास राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मेन्द्र सिंह लोधी के नेतृत्व में पांच दिवसीय कांवड़ यात्रा श्रद्धा और उत्साह के साथ आगे बढ़ रही है। पंचवटी भेड़ाघाट से प्रारंभ हुई यह कांवड़ यात्रा लगभग 121 किलोमीटर की दूरी तय कर देव श्री जागेश्वर नाथ धाम बांदकपुर पहुंचेगी।

यात्रा में दमोह सांसद राहुल सिंह लोधी, भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम शिवहरे सहित जनप्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने कांवड़ियों के साथ सहभागिता की। यात्रा के दौरान भक्तिमय संगीत और धार्मिक जयघोष से वातावरण पूरी तरह शिवमय नजर आया। राज्यमंत्री, सांसद एवं अन्य जनप्रतिनिधि भी कांवड़ियों के साथ कदम से कदम मिलाकर यात्रा करते दिखाई दिए।

तेंदूखेड़ा से सांगा तक पहुंची यात्रा

कांवड़ यात्रा के तीसरे दिन यात्रा तेंदूखेड़ा से प्रारंभ होकर ग्राम सांगा पहुंची। यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें कांवड़ियों एवं यात्रियों ने प्रसाद ग्रहण किया। मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं द्वारा कांवड़ यात्रियों का स्वागत किया जा रहा है।

सामाजिक सरोकारों का भी दिया संदेश

धार्मिक यात्रा के साथ सामाजिक सरोकारों को भी जोड़ा गया है। यात्रा के दौरान स्कूल में छात्र-छात्राओं को निःशुल्क स्कूली सामग्री वितरित की गई। वहीं पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए तेजगढ़ स्कूल परिसर में पौधरोपण किया गया। पौधरोपण के माध्यम से विद्यार्थियों और ग्रामीणों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया।

हजारों श्रद्धालु यात्रा में शामिल

कांवड़ यात्रा में हजारों श्रद्धालुओं के साथ मंत्री अनुज सत्येंद्र सिंह लोधी एवं उनका परिवार भी लगातार शामिल होकर यात्रा में सहभागिता कर रहा है। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

धार्मिक आस्था, सामाजिक सहभागिता और पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ आगे बढ़ रही यह कांवड़ यात्रा देव श्री जागेश्वर नाथ धाम बांदकपुर पहुंचकर पूर्ण होगी। यात्रा के मार्ग में श्रद्धालुओं की बढ़ती भागीदारी से पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना हुआ है।

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This