Home » अपराध » Mp » *एंबुलेंस सेवा में लापरवाही पर ₹2.23 लाख का अर्थदंड कलेक्टर ने दी सख्त हिदायत*

*एंबुलेंस सेवा में लापरवाही पर ₹2.23 लाख का अर्थदंड कलेक्टर ने दी सख्त हिदायत*

—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज़ दमोह—

*एंबुलेंस सेवा में लापरवाही पर ₹2.23 लाख का अर्थदंड कलेक्टर ने दी सख्त हिदायत*

*समय पर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने आकस्मिक निरीक्षण जारी अस्पतालों में दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश*

दमोह, 24 अगस्त 2026। कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए एंबुलेंस सेवा में विलंब के मामले में संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई की है। पिपरिया मिसर गांव की रोशनी बाई लोधी, पति टंडन लोधी द्वारा एंबुलेंस के लिए कॉल किए जाने के बावजूद एंबुलेंस के विलंब से पहुंचने के कारण उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा था।

कलेक्टर ने बताया कि मामले की रिपोर्ट भोपाल स्वास्थ्य विभाग को भेजी गई थी। रिपोर्ट के आधार पर संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए ₹2,23,819 का अर्थदंड आरोपित किया गया है। उन्होंने संबंधितों को भविष्य में इस प्रकार की स्थिति उत्पन्न नहीं होने की सख्त हिदायत देते हुए कहा कि आमजन को स्वास्थ्य सेवाएं प्राप्त करने में किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। लापरवाही सामने आने पर आगे भी इसी प्रकार की कार्रवाई की जाएगी।

अस्पतालों के आकस्मिक निरीक्षण जारी

कलेक्टर यादव ने कहा कि जिले में स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए लगातार आकस्मिक निरीक्षण किए जा रहे हैं। प्रशासन द्वारा यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि अस्पताल निर्धारित समय पर खुलें, डॉक्टर एवं स्वास्थ्यकर्मी समय पर उपलब्ध रहें तथा जरूरतमंद मरीजों को समय पर उपचार एवं अन्य आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें।

24 घंटे में उपलब्ध कराई जाएं आवश्यक दवाएं

कलेक्टर ने अस्पतालों में शासन द्वारा निर्धारित आवश्यक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि अस्पतालों द्वारा दवाओं के लिए भेजे जाने वाले इंडेंट जिला CMHO कार्यालय को प्राप्त होने के बाद 24 घंटे के भीतर दवाएं जारी कर संबंधित अस्पताल तक पहुंचाने की व्यवस्था की गई है।

उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी अस्पताल का दवा इंडेंट लंबित नहीं रहना चाहिए। शासन की मंशा के अनुरूप आमजन को निशुल्क उपचार एवं निशुल्क दवाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है, ताकि मरीजों को आवश्यक दवाएं बाहर से खरीदने के लिए मजबूर न होना पड़े।

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This