Home » अपराध » Mp » *रक्तदान की 28वीं बार उपलब्धि पर छिदामी प्रसाद राठौर का सम्मान*

*रक्तदान की 28वीं बार उपलब्धि पर छिदामी प्रसाद राठौर का सम्मान*

—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज़ दमोह—

*रक्तदान की 28वीं बार उपलब्धि पर छिदामी प्रसाद राठौर का सम्मान*

दमोह। जिला अस्पताल में आज विशाल रक्तदान सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नियमित रक्तदान एवं सामाजिक सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले पतंजलि युवा भारत रक्तदान समिति, जिला दमोह के संचालक छिदामी प्रसाद राठौर को सम्मानित किया गया।

छिदामी प्रसाद राठौर द्वारा रक्तदान के क्षेत्र में निरंतर सेवा करते हुए 28वीं बार रक्तदान करने पर जिला प्रशासन की ओर से प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर एसडीएम (अपर कलेक्टर) निकेत चौरसिया, तहसीलदार रॉबिन जैन, सीएमएचओ डॉ. राकेश राय, डॉ. सुधा राय, डॉ. प्रेमलता नीलम एवं डॉ. प्रशांत सोनी सहित अन्य अधिकारी एवं स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे।

सम्मान प्राप्त करने के बाद छिदामी प्रसाद राठौर ने जिला प्रशासन एवं शासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें रक्तदान और सामाजिक सेवा के लिए सम्मानित किया जाना उनके लिए गौरव की बात है। उन्होंने लोगों से नियमित रक्तदान के लिए आगे आने की अपील करते हुए कहा— “रक्तदान महादान है, करके देखो, अच्छा लगता है।”

कार्यक्रम के अंत में रक्तदान सम्मान कार्यक्रम का आभार जिला प्रशासन की ओर से अभिषेक जैन द्वारा व्यक्त किया गया।

पतंजलि युवा भारत रक्तदान समिति, जिला दमोह
छिदामी प्रसाद राठौर — ए पॉजिटिव (A+)

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This