Home » अपराध » Mp » *बदहाल हुआ जबेरा बायपास कीचड़ में तब्दील हुई सड़क*

*बदहाल हुआ जबेरा बायपास कीचड़ में तब्दील हुई सड़क*

—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज़ दमोह—

*जबेरा से प्रवीण दुबे की रिपोर्ट*

*बदहाल हुआ जबेरा बायपास कीचड़ में तब्दील हुई सड़क*

दमोह/जबेरा बारिश के बाद जबेरा बायपास मार्ग की स्थिति बेहद खराब हो गई है। सड़क के कई हिस्से क्षतिग्रस्त होने के साथ ही जगह-जगह बारिश का पानी और कीचड़ जमा हो गया है। इसके चलते बायपास से गुजरने वाले वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

बायपास मार्ग की बदहाली का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि कई स्थानों पर सड़क बड़े-बड़े गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। बारिश का पानी जमा होने के कारण सड़क के कुछ हिस्से दलदल जैसे नजर आ रहे हैं। दोपहिया वाहन चालकों के लिए यहां से निकलना खासा जोखिम भरा बना हुआ है, वहीं चार पहिया वाहन भी गड्ढों और कीचड़ के कारण धीमी गति से निकलने को मजबूर हैं।

स्थानीय लोगों के मुताबिक बारिश के दौरान स्थिति और गंभीर हो जाती है। सड़क पर जलभराव के कारण गड्ढे दिखाई नहीं देते, जिससे वाहन चालकों के दुर्घटनाग्रस्त होने की आशंका बनी रहती है। कई जगह सड़क की ऊपरी सतह उखड़ चुकी है और गिट्टी-मिट्टी सड़क पर फैल गई है।

लोगों का कहना है कि बायपास मार्ग का उपयोग प्रतिदिन बड़ी संख्या में वाहन चालक करते हैं, ऐसे में सड़क की खराब स्थिति से आमजन को लगातार परेशानी हो रही है। स्थानीय नागरिकों ने संबंधित विभाग और प्रशासन से मांग की है कि मार्ग का तत्काल निरीक्षण कराया जाए तथा क्षतिग्रस्त हिस्सों की मरम्मत के साथ जल निकासी की समुचित व्यवस्था की जाए।

लोगों ने उम्मीद जताई है कि जिम्मेदार अधिकारी मौके का निरीक्षण कर समस्या का स्थायी समाधान कराने की दिशा में जल्द आवश्यक कदम उठाएंगे, ताकि बारिश के मौसम में भी जबेरा बायपास से सुरक्षित और सुचारु आवागमन सुनिश्चित हो सके।

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This