Home » अंतर्राष्ट्रीय » *सांदीपनि विद्यालय जबेरा में उत्साहपूर्वक मनाया गया रक्षाबंधन पर्व*

*सांदीपनि विद्यालय जबेरा में उत्साहपूर्वक मनाया गया रक्षाबंधन पर्व*

—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज़ दमोह—

*सांदीपनि विद्यालय जबेरा में उत्साहपूर्वक मनाया गया रक्षाबंधन पर्व*

*जबेरा से प्रवीण दुबे की रिपोर्ट*

दमोह/जबेरा सांदीपनि विद्यालय जबेरा, जिला दमोह में रक्षाबंधन पर्व की पूर्व संध्या पर भाई-बहन के पवित्र स्नेह और प्रेम के प्रतीक रक्षाबंधन पर्व को बड़े ही हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने विभिन्न रचनात्मक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर सहभागिता की।

कार्यक्रम के दौरान बहनों ने राखी ड्राइंग, पेंटिंग एवं थाली सजाओ प्रतियोगिता में अपनी रचनात्मकता और सृजनात्मकता का प्रदर्शन किया। छात्राओं द्वारा स्वयं निर्मित सुंदर राखियां तैयार की गईं और उन्होंने अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर, तिलक लगाकर एवं मिठाई खिलाकर रक्षाबंधन पर्व मनाया। बहनों ने अपने भाइयों के सुख, समृद्धि एवं उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की। वहीं भाइयों ने भी अपनी बहनों की सदैव रक्षा करने तथा हर परिस्थिति में उनका साथ देने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में भाइयों ने भी राखी की ड्राइंग एवं पेंटिंग बनाकर उत्साहपूर्वक सहभागिता की। भाई-बहनों द्वारा प्रस्तुत गीत एवं भाषणों ने कार्यक्रम को और भी आकर्षक बना दिया। विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने उपस्थित सभी लोगों का मन मोह लिया और विद्यालय परिसर में उत्सव का माहौल बना रहा।

इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य संजय बाजपेयी ने सभी विद्यार्थियों को रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के रिश्ते का पर्व नहीं, बल्कि आपसी प्रेम, सहयोग, विश्वास और जिम्मेदारी का संदेश देने वाला पर्व है। उन्होंने विद्यार्थियों को एक-दूसरे का सहयोग करने, भाइयों को बहनों की रक्षा करने, मिल-जुलकर रहने तथा अनुशासन में रहते हुए अपनी शैक्षणिक प्रगति पर ध्यान देने के लिए प्रेरित किया।

विद्यालय के उपप्राचार्य अजय सिंघई ने भी विद्यार्थियों को रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक मुकेश नामदेव, महेश साहू, उमेश शर्मा, पप्पू राय, विवेक जैन, विनोद पटेल, सुनील बाजपेयी, अर्चना खरे, मुन्नी ठाकुर, नवाचारी शिक्षक सुखनंदन साहू, शुभम यादव, शिवानी श्रोति दुबे, संस्कार पाटकार, विपिन यादव, रिषभ चौरसिया सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में भाई-बहन के रिश्ते की भावनात्मक समझ के साथ-साथ रचनात्मकता, संस्कार, अनुशासन और आपसी सहयोग की भावना को विकसित करना रहा। पूरे विद्यालय में रक्षाबंधन पर्व को लेकर उत्साह और उल्लास का वातावरण देखने को मिला।

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This