—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज़ दमोह—
*श्री शिव साईं मंदिर में पितृपक्ष के अवसर पर श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन, 30 सितंबर से होगा शुभारंभ*

दमोह। पितृपक्ष के पावन अवसर पर पितरों की शांति एवं मोक्ष की कामना से श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह का आयोजन श्री शिव साईं मंदिर, बेलाताल टापू, दमोह में किया जा रहा है। धार्मिक आयोजन 30 सितंबर से 6 अक्टूबर 2026 तक चलेगा।
कथा का वाचन प्रसिद्ध कथावाचक पं. श्री कमलेश्वरानंद जी महाराज द्वारा किया जाएगा। सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के दौरान प्रतिदिन धार्मिक एवं आध्यात्मिक वातावरण में कथा का आयोजन होगा। आयोजन समिति के अनुसार पितरों के निमित्त आयोजित इस कथा में नगर एवं आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।
श्री शिव साईं मंदिर, बेलाताल टापू में पूर्व में भी विभिन्न धार्मिक आयोजनों एवं श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन होता रहा है। पितृपक्ष के विशेष अवसर पर आयोजित इस कथा को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह देखा जा रहा है।
7 अक्टूबर को हवन-पूजन एवं भंडारा
कथा सप्ताह के समापन के बाद 7 अक्टूबर को हवन-पूजन एवं भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इस दिन दोपहर 2:30 बजे से हरिश्चंद्र घाट तक धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
आयोजक समस्त पितृ तर्पण कर्ता, नगरवासी दमोह ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में आयोजन में शामिल होकर श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण करने और पितरों के निमित्त पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है।
कथा में यजमान बनने के इच्छुक श्रद्धालु संपर्क नंबर 8319809383 पर संपर्क कर सकते हैं।















