—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज़ दमोह—
*भाजपा महिला मोर्चा ने आंगन मिलन अभियान के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों पर किया संवाद कार्यकर्ताओं का सम्मान*
दमोह। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवा काल के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित सेवा संकल्प अभियान-2026 के अंतर्गत भाजपा महिला मोर्चा द्वारा आंगन मिलन अभियान चलाया जा रहा है।
यह अभियान 27 सितंबर से 27 अक्टूबर तक विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों पर आयोजित किया जाएगा। अभियान के तहत महिला मोर्चा पदाधिकारी आंगनबाड़ी केंद्रों पर पहुंचकर कार्यकर्ताओं से संवाद कर उनके कार्यों की जानकारी ले रहे हैं तथा उनका सम्मान कर मिष्ठान का वितरण कर रहे हैं।
इसी क्रम में गुरुनानक वार्ड स्थित आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 21 में दमोह विधायक जयंत मलैया पहुंचे। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का सम्मान किया और मिष्ठान वितरित किया। इस दौरान उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा बच्चों और महिलाओं के लिए किए जा रहे कार्यों की जानकारी भी ली।
वहीं भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष वर्षा रैकवार ने सिविल वार्ड-2 स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पहुंचकर कार्यकर्ताओं से संवाद किया। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता समाज की आधारभूत सेवा व्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं।
बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य और प्रारंभिक शिक्षा के साथ-साथ महिलाओं एवं परिवारों के बीच जागरूकता बढ़ाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने कहा कि आंगन मिलन अभियान के माध्यम से महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं के साथ सीधे संवाद कर उनके कार्यों को सम्मान देने तथा आंगनबाड़ी केंद्रों की व्यवस्थाओं को समझने का प्रयास कर रहा है।
विभिन्न केंद्रों पर पहुंचकर किया सम्मान
अभियान के अंतर्गत सरस्वती उइके ने सिविल वार्ड-2 स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर पहुंचकर कार्यकर्ताओं से संवाद किया। पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मालती असाटी एवं जिला सह कार्यालय मंत्री कुसुम खरे ने सिविल वार्ड-4 में पहुंचकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का सम्मान किया।
इसी प्रकार उमा लक्ष्मी सेन एवं सुनीता सेन ने आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक-4, एकता चौबे एवं यशोदा कटारया ने केंद्र क्रमांक-5, प्रतिभा सैनी एवं आशा पटेल ने केंद्र क्रमांक-6, रेनू रजक ने केंद्र क्रमांक-91, राधा सोनी ने केंद्र क्रमांक-48 तथा गायत्री वंशवर्ती ने केंद्र क्रमांक-55 में पहुंचकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का सम्मान किया।
इसके अलावा शैलजा हजारी, नीतू दुबे एवं विनीता जड़िया ने भी विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों पर पहुंचकर कार्यकर्ताओं से संवाद किया और उनका सम्मान किया।
बच्चों की सुविधाओं और केंद्रों की व्यवस्थाओं की ली जानकारी
आंगन मिलन अभियान के दौरान महिला मोर्चा पदाधिकारियों ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से केंद्रों की व्यवस्थाओं, बच्चों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं, पोषण संबंधी गतिविधियों तथा प्रारंभिक शिक्षा से जुड़ी व्यवस्थाओं की जानकारी ली। कार्यकर्ताओं ने केंद्रों के संचालन और बच्चों के साथ किए जा रहे विभिन्न गतिविधियों के बारे में जानकारी साझा की।
भाजपा महिला मोर्चा द्वारा आयोजित इस अभियान में सेवा, सम्मान और जनसंवाद को प्रमुखता दी जा रही है। महिला मोर्चा पदाधिकारियों का कहना है कि आंगनबाड़ी केंद्रों से जुड़े कार्यकर्ताओं के साथ संवाद के माध्यम से उनके कार्यों को समाज के सामने सम्मान देने के साथ-साथ जमीनी स्तर पर संचालित व्यवस्थाओं को समझने का अवसर भी मिल रहा है।
अभियान के दौरान महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं द्वारा अलग-अलग क्षेत्रों में पहुंचकर आंगनबाड़ी केंद्रों से जुड़े लोगों के साथ संवाद का सिलसिला जारी रहेगा।















