Home » अपराध » Mp » *दमोह में चाकूबाजी की दो घटनाओं से मचा हड़कंप, जबलपुर नाका चौकी क्षेत्र में थार सवार युवकों पर हमले के आरोप*

*दमोह में चाकूबाजी की दो घटनाओं से मचा हड़कंप, जबलपुर नाका चौकी क्षेत्र में थार सवार युवकों पर हमले के आरोप*

— प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज़ दमोह—

*दमोह में चाकूबाजी की दो घटनाओं से मचा हड़कंप, जबलपुर नाका चौकी क्षेत्र में थार सवार युवकों पर हमले के आरोप*

*साहू तिगड्डा में बबलू साहू तो किल्लाई बायपास पर नवीन आदिवासी और करण आदिवासी पर हमला, कल्लन जैन के भतीजे लवेश जैन और उनकी मित्र मंडली के नाम भी चर्चा में*

filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 90;
runfunc: 0; algolist: 0;
multi-frame: 1;
brp_mask:0;
brp_del_th:0.0000,0.0000;
brp_del_sen:0.0000,0.0000;
motionR: null;
delta:null;
module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 8;cct_value: 0;AI_Scene: (0, 0);aec_lux: 337.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 33;zeissColor: bright;
filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 90;
runfunc: 0; algolist: 0;
multi-frame: 1;
brp_mask:0;
brp_del_th:0.0000,0.0000;
brp_del_sen:0.0000,0.0000;
motionR: null;
delta:null;
module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 8;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 311.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 37;zeissColor: bright;
filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 90;
runfunc: 0; algolist: 0;
multi-frame: 1;
brp_mask:0;
brp_del_th:0.0000,0.0000;
brp_del_sen:0.0000,0.0000;
motionR: null;
delta:null;
module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 8;cct_value: 0;AI_Scene: (0, 0);aec_lux: 333.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: 0;weatherinfo: null;temperature: 32;zeissColor: bright;
filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 90;
runfunc: 0; algolist: 0;
multi-frame: 1;
brp_mask:0;
brp_del_th:0.0000,0.0000;
brp_del_sen:0.0000,0.0000;
motionR: null;
delta:null;
module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 8;cct_value: 0;AI_Scene: (200, 0);aec_lux: 312.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: 0;weatherinfo: null;temperature: 32;zeissColor: bright;

दमोह। दमोह शहर में सोमवार शाम करीब 7 बजे चाकूबाजी की दो अलग-अलग घटनाओं की जानकारी सामने आने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। दोनों घटनाएं दमोह देहात थाना अंतर्गत जबलपुर नाका चौकी क्षेत्र की बताई जा रही हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोनों घटनाओं में थार वाहन से पहुंचे युवकों पर चाकुओं से हमला करने के आरोप लगाए गए हैं। एक ही शाम में दो अलग-अलग स्थानों पर हुई इन घटनाओं ने शहर की कानून व्यवस्था को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

पहली घटना : साहू तिगड्डा में बबलू साहू पर चाकुओं से हमला

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पहली घटना सोमवार शाम करीब 7 बजे साहू तिगड्डा क्षेत्र में हुई। यहां लगभग 45 वर्षीय बबलू साहू पर कुछ युवकों द्वारा चाकुओं से हमला किए जाने की जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि हमलावर थार वाहन से मौके पर पहुंचे थे और इसी दौरान विवाद के बाद बबलू साहू पर हमला किया गया।

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस घटना के संबंध में कल्लन जैन के भतीजे लवेश जैन और उनकी मित्र मंडली के कुछ युवकों के नाम चर्चा में आ रहे हैं। हालांकि, किस व्यक्ति की घटना में क्या भूमिका रही, यह पुलिस जांच का विषय है। संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध आरोपों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

दूसरी घटना : किल्लाई बायपास पर नवीन और करण आदिवासी पर हमला

वहीं दूसरी घटना किल्लाई बायपास क्षेत्र में सामने आई है। यहां नवीन आदिवासी और करण आदिवासी पर कुछ युवकों द्वारा चाकुओं से हमला किए जाने की जानकारी मिली है। बताया जा रहा है कि इस घटना में भी थार वाहन से पहुंचे युवकों के शामिल होने के आरोप लगाए जा रहे हैं।

दोनों घटनाओं के एक ही चौकी क्षेत्र में सामने आने के बाद स्थानीय लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। दोनों मामलों के बीच कोई आपसी संबंध है या घटनाएं अलग-अलग विवादों का परिणाम हैं, इसका खुलासा पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगा।

जबलपुर नाका चौकी क्षेत्र में एक ही शाम दो वारदातों से उठे सवाल

दमोह देहात थाना अंतर्गत जबलपुर नाका चौकी क्षेत्र में एक ही शाम चाकूबाजी की दो घटनाओं की जानकारी सामने आने से पुलिस की गश्त और क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि शहर में इस तरह की घटनाएं आम नागरिकों की सुरक्षा को लेकर चिंता पैदा करती हैं।

पुलिस जांच के बाद सामने आएगी पूरी सच्चाई

फिलहाल दोनों घटनाओं में घायलों की वास्तविक स्थिति, हमले के कारण, आरोपियों की संख्या और उनकी भूमिका को लेकर आधिकारिक जानकारी सामने आना बाकी है। पुलिस द्वारा दोनों मामलों की जांच और आवश्यक कार्रवाई के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि घटनाओं को किन लोगों ने अंजाम दिया और इनके पीछे क्या वजह थी।

अब देखने वाली बात यह होगी कि जबलपुर नाका चौकी पुलिस इन दोनों घटनाओं में शामिल लोगों की पहचान कर क्या कार्रवाई करती है और शहर में चाकूबाजी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए क्या कदम उठाए जाते हैं।

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This

Recent Post

*समन्ना में युवक की बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल बीच सड़क पर युवक पर बरसाईं लाठियां* *जबलपुर नाका चौकी क्षेत्र के त्रिरगड्ढा बाईपास की घटना, करीब 30 मिनट तक मारपीट होने का आरोप घायल छोटे लाल कछी ने लगाए गंभीर आरोप*