Home » अपराध » Mp » *संविधान की मूल भावना ही देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाती है – श्याम शिवहरे भाजपा ने मनाया गया संविधान गौरव दिवस*

*संविधान की मूल भावना ही देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाती है – श्याम शिवहरे भाजपा ने मनाया गया संविधान गौरव दिवस*

—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज़ दमोह—

*संविधान की मूल भावना ही देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाती है – श्याम शिवहरे
भाजपा ने मनाया गया संविधान गौरव दिवस*

दमोह – भारतीय जनता पार्टी जिला दमोह द्वारा 26 नवंबर को जिला भाजपा कार्यालय में संविधान गौरव दिवस श्रद्धा एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम शिवहरे ने उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को भारतीय संविधान के मूल सिद्धांतों, उसकी विशेषताओं और नागरिकों को प्रदत्त मौलिक अधिकारों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी।

जिला अध्यक्ष श्याम शिवहरे ने कहा कि भारतीय संविधान देश के लोकतंत्र की मजबूत आधारशिला है। संविधान में प्रत्येक नागरिक को समानता, स्वतंत्रता एवं न्याय सहित विभिन्न मौलिक अधिकार प्रदान किए गए हैं।

भारत का संविधान विश्व के सबसे विस्तृत लिखित संविधानों में से एक है। भारत विविधताओं से भरा देश है, जहां अलग-अलग भाषा, वेशभूषा, रहन-सहन और खान-पान होने के बावजूद हमारा संविधान हम सभी को एक सूत्र में बांधता है। संविधान की मूल भावना ही देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाती है।

संविधान के प्रति शपथ का वाचन जिला उपाध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह परिहार ने किया।

इस अवसर पर किसान मोर्चा प्रदेश महामंत्री गोपाल पटेल, जिला महामंत्री रामेश्वर चौधरी, अरुण तिवारी, महेश पटेल, जिला उपाध्यक्ष मनीष सोनी, राघवेंद्र परिहार, संजय यादव, करण लोधी, सुमन उपाध्याय, जिला मंत्री श्यामा उरैती, कुसुम करें, कार्यालय मंत्री देवकीनंदन पटेल, अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष बृजेंद्र अहिरवार, मंडल अध्यक्ष रमाकांत बाजपेई, राजेंद्र चौरसिया मोनू, विकास गुप्ता, संतोष रोहित, गणेश जाटव, नर्मदा पटेल, संदीप चौधरी, निलेश परोचे, निलेश आदर्श, राजेंद्र अहिरवार, अशोक भारती, महेंद्र अहिरवार, गुलशन जाटव सहित भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This

Recent Post