Home » मध्य प्रदेश » *श्री दिगम्बर जैन औषधालय में 124 मरीजों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण*

*श्री दिगम्बर जैन औषधालय में 124 मरीजों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण*

*श्री दिगम्बर जैन औषधालय में 124 मरीजों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण*
दमोह। श्री दिगम्बर जैन औषधालय समिति द्वारा आयोजित चिकित्सा शिविरों में 124 लोगों ने अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराया। शिविर में अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष श्याम शिवहरे, पूर्व विधायक अजय टंडन,जैन पंचायत अध्यक्ष सुधीर सिंघई, देवेन्द्र सेठ, जिला कांग्रेस अध्यक्ष रतन चंद जैन, पदम चंद जैन खली, सतीश जैन कल्लन, अजीत कड्या, मनोज जैन मीनू, महेश दिगम्बर, नरेन्द्र बजाज, डॉ रमेश बजाज, अभय बनगाव, नवीन निराला,नेम कुमार सराफ, डॉ अनिल चौधरी,संजीव शाकाहारी, सुनील वेजिटेरियन,आलोक पलंदी की गरिमामय उपस्थिति रही। शिविर का प्रारंभ भगवान महावीर के चित्र के समक्ष अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित करके किया गया, मंगला चरण दीप्ति जैन और ज्योति जैन एवं कांच मंदिर महिला मंडल के द्वारा किया गया। शिविर के उपयोगिता के संबंध में जानकारी देते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम शिवहरे में कहा कि बीमारियों के प्रारंभिक लक्षणों का पता लगाने और उनका इलाज शुरू करने में मदद मिलती है, जिससे समय पर परीक्षण होने से गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से बचा जा सकता है। जैन औषधालय के कार्यों के बारे में जानकारी समिति के अध्यक्ष मनोज जैन मीनू और महामंत्री सोनू नेता ने कार्यक्रम की जानकारी प्रदान की।
समिति के संरक्षक रतन चंद जैन ने कहा कि स्वास्थ्य शिविर लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करते हैं,और हमें समय समय पर परीक्षण कराते रहना चाहिए।
शिविरो में ब्लड प्रेशर और शुगर की आवश्यक जांचे निःशुल्क की गई। इस शिविर में चिकित्सक डॉ संजीव सिंघई, डॉ देवेन्द्र जैन, डॉ आभाष जैन, डॉ गौरव नायक, डॉ अमित जैन और डॉ अजय जैन, डॉ शैलेन्द्र खत्री, डॉ हरीश खंडेलवाल का समिति के उपाध्यक्ष अमित त्यागी, राजेश ओशो, कोषाध्यक्ष मनोज जैन मंटू, शिविर प्रभारी महेन्द्र जैन सोमखेड़ा, रोहित जैन रिंकू, मुकेश ठेकेदार, जय कुमार जैन, अंकुर सराफ, आशीष बांसा, आशीष शाह, डॉ आशीष जैन, आशीष जैन,अखिलेश पंडित जी, राहुल जैन बांदकपुर, नितिन सेठ, अनिल फोटो, सतीश जैन बाबा, महेन्द्र बाबा के द्वारा सम्मान किया गया।
स्वास्थ्य शिविर के संबंध में जानकारी देते हुए प्रचार मंत्री महेन्द्र जैन सोमखेड़ा ने बताया कि चिकित्सा शिविर मानव सेवा का एक उत्कृष्ट उदाहरण होते है क्योंकि वे लोगों को उनकी स्वास्थ्य समस्याओं से निपटने में चिकित्सक उचित परामर्श देते हैं। डॉ अजय जैन एम डी ने मरीजों को दवा के साथ अपनी जीवन शैली में बदलाव करने और सुबह शाम पैदल चलने की आवश्यकता पर जोर दिया और स्वास्थ्य रहने के आवश्यक टिप्स भी दिए। कार्यक्रम का संचालन सोनू नेता ने किया और आभार मुकेश ठेकेदार ने किया।

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This

Recent Post