Home » मध्य प्रदेश » दमोह कॉग्रेस कमेटी पथरिया ने मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया

दमोह कॉग्रेस कमेटी पथरिया ने मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया

कॉग्रेस कमेटी पथरिया ने मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया

दमोह/ पथरिया – पथरिया विधानसभा के कांग्रेस जनों ने आक्रोश के साथ रैली निकाल कर मुख्यमंत्री मोहन यादव का पुतला नगर के मुख्य चौराहे पर फूंका,
कॉंग्रेस कमेटी पथरिया के अध्यक्ष प्रदीप पटेल ने कहा कि डरी हुई मोहन सरकार ने भारी पुलिस बल की तैनाती की हुई थी जहाँ पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच काफी झूमाझटकी हुई। विगत दिनों भाजपा सरकार से संरक्षण प्राप्त व्यक्ति सौरभ शर्मा को कोर्ट ने जमानत दे दी है कारण सिर्फ यही है कि बड़े बड़े नेताओं के डर के कारण पुलिस ने शर्मा का चालान पेश नहीं किया।
पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह ने कहा कि पिछले साल 18 दिसंबर 2024 को लोकायुक्त ने राजधानी भोपाल में सौरभ शर्मा के घर छापामार कार्रवाई की थी। इस कार्रवाई के अगले दिन यानी 19 दिसंबर को भोपाल से सटे मेंडोरी गांव के कुछ लोगों ने पुलिस को खाली प्लॉट पर एक लावारिस क्रिस्टा कार खड़ी दिखी, जिसे लोगों ने संदिग्ध मानकर पूलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार की पड़ताल की तो उसमें 6-7 बैग रखे दिखे।
बैग में निकला 52 किलो सोना और 10 करोड़ कैश का अंदेशा होने की वजह से आयकर विभाग को सूचित किया गया था, जिसके बाद आई टी की टीम ने कांच तोड़कर अंदर से बैग बाहर निकला। जिसमें 52 किलो सोना और 10 करोड़ रुपये कैश बरामद किया गया था। जिसके बाद से लोकायुक्त के बाद ईडी और आईटी भी सक्रिय हो गई।
रत्नेश सोनी ने कहा कि भाजपा के कई बड़े बड़े नेताओं का पैसा, सोना जो सौरभ शर्मा ठिकाने लगाता था परंतु आज अप्रत्यक्ष रूप से शासन प्रशासन सौरभ की मदद में लगा है मध्यप्रदेश की प्रत्येक विधनसभा में मोहन यादव का पुतला जलाया जा रहा है पथरिया विधानसभा 54 में भी आज आक्रोश दिखा।
कार्यक्रम में प्रदीप पटेल अध्यक्ष कांग्रेश कमेटी पथरिया, लक्ष्मण सिंह पूर्व अध्यक्ष न प, राव बृजेंद्र सिंह, रत्नेश सोनी, शुभम् चौबे, पार्षद अजय ठा बॉसा, जागेश्वर दुबे, नासिर खान, प्रभुदयाल अहिरवार, अजय बोतराई, राहुल चंदेल, पार्षद हेमराज लड़िया, पार्षद पीर अली, पार्षद सोमनाथ पटेल, पूरन बी ङी सी, अर्पित शुक्ला, नीलेश चौबे, बब्बू पटेल सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This

Recent Post