Home » अपराध » Mp » जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत झागर में हुआ जल संवाद कार्यक्रम प्राचीन जल संरचनाओं के संरक्षण का ग्रामीणों ने लिया एक जुटता के साथ संकल्प

जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत झागर में हुआ जल संवाद कार्यक्रम प्राचीन जल संरचनाओं के संरक्षण का ग्रामीणों ने लिया एक जुटता के साथ संकल्प

जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत झागर में हुआ जल संवाद कार्यक्रम

प्राचीन जल संरचनाओं के संरक्षण का ग्रामीणों ने लिया एक जुटता के साथ संकल्प

दमोह जल गंगा संवर्धन अभियान 2025 के अंतर्गत संपूर्ण प्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मार्गदर्शन में प्राचीन जल संरचनाओं के संरक्षण और संवर्धन हेतु अभियान निरंतर जारी हैं। इसी क्रम में दमोह जिला प्रशासन एवं जन अभियान परिषद दमोह के मार्गदर्शन में नवांकुर संस्था छात्र सर्व कल्याण समिति द्वारा आज जल, जंगल, जमीन’ के संरक्षण के प्रति अपना सम्पूर्ण जीवन समर्पित करने वाले, आदिवासी अस्मिता और संस्कृति के जननायक, महान स्वतंत्रता सेनानी भगवान बिरसा मुंडा के बलिदान दिवस पर पथरिया विकासखंड अंतर्गत ग्राम झागर में “जल संवाद कार्यक्रम” का आयोजन ग्राम पंचायत में किया गया।

इस दौरान जन अभियान परिषद जिला समन्वयक सुशील कुमार नामदेव ने जल गंगा संवर्धन अभियान के मुख्य कार्यों को उपस्थिति जनों के समक्ष रखा।

जनपद सदस्य कालूराम पटेल ने कहा हम सभी को मिलकर जल संरक्षण करना चाहिए तभी सरकार के यह अभियान सफल होंगे। सरपंच कमलेश पटेल ने कहा इन प्राचीन तालाबों का प्रयोग ग्राम के लोग करते हैं तो इनके संरक्षण का काम भी ग्रामीण जनों का होना चाहिए आने वाले समय में सामूहिक श्रमदान कर इसे संरक्षित करने हेतु संकल्पित हैं। कृष्णा पटेल ने कहा जल, जंगल और जमीन के संरक्षण हेतु अपना संपूर्ण जीवन समर्पित करने वाले भगवान बिरसा मुंडा जी का बलिदान दिवस हैं। इस अवसर पर समाज के प्रत्येक व्यक्ति का यह कर्तव्य होना चाहिए कि हमारी इन प्राचीन जल संरचनाओं का संवर्धन हो ताकि हम अपनी आने वाली पीढियों को इन्हें सौंप सके।

ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के अध्यक्ष सुनील जैन ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हम सब अपने प्राचीन जल संरचनाओं के संरक्षण हेतु आगे आकर कार्य करेंगे।

इस दौरान जनपद सदस्य कालूराम पटेल, सरपंच कमलेश पटेल, जन अभियान परिषद जिला समन्वयक सुशील कुमार नामदेव, कृष्णा पटेल, सुनील जैन, आशीष पटेल, चंद्रपाल सिंह परिहार, सुनील पटेल, लखन पटेल, केशवराम कुर्मी, नर्मदा पटेल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण जनों की उपस्थिति रही।

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This

Recent Post

पुलिस अधीक्षक श्री सोमवंशी ने 04 आरोपियों पर किया 7 हजार का ईनाम घोषित दमोह पुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ति सोमवंशी ने दमोह जिले के 03 प्रकरण में फरार आरोपी, फरार अज्ञात आरोपी, संदेही आरोपी पर 07 हजार रूपये का ईनाम घोषित किया है।            पुलिस अधीक्षक श्री सोमवंशी ने प्रकरणों की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुये जिले के थाना मड़ियादो के अपराध क्रमांक 51/25 धारा -74,75,333,115(2),351(2),3(5) बीएनएस 7/8, 11/12 पाक्सो एक्ट के तहत फरार आरोपी 02 प्रकाश बंसल पिता रज्जू बंसल, राहुल बंसल पिता नन्हें बंसल निवासी सिमरी फतेहपुर थाना मडियादो पर 2500-2500 हजार रूपये इनाम घोषित किया है।             इसी प्रकार थाना मडियादो के अपराध क्रमांक 60/2025 धारा-137 (2) बीएनएस के तहत अज्ञात आरोपी पर 1000 हजार रूपये, थाना जबेरा के अपराध क्रमांक 154/2025 धारा-137 (2) बीएनएस के तहत संदेही आरोपी संजय यादव निवासी पडरिया थाना कटंगी पर 1000 हजार रूपये इनाम घोषित किया गया।             पुलिस अधीक्षक श्री सोमवंशी ने जानकारी दी है कि उक्त मामलों में जो कोई व्यक्ति/कर्मचारी/अधिकारी आरोपी को दस्तयाब करेगा या करायेगा या ऐसी उपयुक्त सूचना देगा जिससे फरार आरोपी, अज्ञात आरोपी एवं संदेही आरोपी की दस्तयाबी संभव हो सके ऐसे व्यक्ति को नकद पुरूस्कार से पुरूस्कृत किया जायेगा। उक्त ईनाम प्रदान करने के संबंध में पुलिस अधीक्षक का निर्णय अंतिम होगा।