Home » लाइफस्टाइल » योग, ध्यान एवं प्राणायाम से अपने जीवन में स्थायी आनंद प्राप्त करें-गुरूदेव श्री अतीत जी जिला न्यायालय परिसर में कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ

योग, ध्यान एवं प्राणायाम से अपने जीवन में स्थायी आनंद प्राप्त करें-गुरूदेव श्री अतीत जी जिला न्यायालय परिसर में कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ

योग, ध्यान एवं प्राणायाम से अपने जीवन में स्थायी आनंद प्राप्त करें-गुरूदेव श्री अतीत जी

जिला न्यायालय परिसर में कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ

दमोह राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर द्वारा जारी कार्ययोजना वर्ष 2025-26 में दिये गये निर्देशानुसार प्रधान जिला न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष श्री पी.सी.गुप्ता के कुशल मार्गदर्शन में नशा मुक्ति अभियान अंतर्गत 22 जून से 27 जून तक योग, ध्यान एवं प्राणायाम शिविर का आयोजन जिला न्यायालय दमोह में किया जा रहा है। कार्यक्रम के शुभारंभ के अवसर पर न्यायमूर्ति एच.पी. सिंह (से.नि.), प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री पी.सी.गुप्ता, कलेक्टर श्री सुधीर कुमार कोचर सहित न्यायाधीशगण, अधिवक्तागण, प्रशासनिक अधिकारीगण तथा न्यायालयीन स्टॉफ उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का प्रातः 06.30 बजे से 08.30 तक हिज हॉलिनेस गुरूदेव श्री अतीत जी (दिव्य शांति, प्रेम, आनंद, ध्यान, भक्ति, आध्यात्मिक ज्ञान और उत्सव के शाश्वत प्रणेता) के सानिध्य में किया जा रहा है। शिविर के शुभारंभ पर गुरूदेव श्री अतीत जी ने योग व ध्यान के महत्व पर प्रकाश डालते हुये बताया सच्चा सुख बाहर नहीं वरन आपके अंर्तमन में है। जब मन की चंचलता शांत होती है, तभी आत्मा का स्वर प्रकट होता है। यह ऐसी विद्या है जब व्यक्ति मौन की गहराई का अनुभव करते हुये विचारों को शांत कर आत्मा के संगीत को सुन सकता है। इसके माध्यम से व्यक्ति अपने जीवन में स्थायी आनंद प्राप्त कर सकता है, किन्तु निरंतर योग व ध्यान करना चाहिए जिससे जीवन में सकारात्मक ऊर्जा, मानसिक शांति व संतुलन आये। आपने उपस्थित प्रतिभागियों से संयमित जीवनशैली, योग व ध्यान को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आहवान किया और जीवन में संयम, सेवा, सदाचार के महत्व को रेखांकित कर अपने अनुभवों को साझा किया।

न्यायमूर्ति श्री एच.पी. सिंह(से.नि.) ने कहा योग एक प्राचीन भारतीय पद्धति है जो शारीरिक, मानसिक व आध्यात्मिक कल्याण को बढ़ावा देती है और इसे अपनाकर व्यक्ति अपने व्यवहारिक जीवन में बदलाव ला सकता है।

प्रधान जिला न्यायाधीश श्री पी.सी.गुप्ता ने कहा योग, ध्यान एवं प्राणायाम जीवन जीने की कला का मूल आधार है और नियमित अभ्यास से शारीरिक व मानसिक उन्नति होती है।

इस अवसर पर कलेक्टर श्री सुधीर कुमार कोचर ने कहा कि योग का अर्थ ही जोड़ना है, स्वस्थ्य शरीर में स्वस्थ्य मस्तिस्क निवास करता है और सभी को प्रतिदिन योग करना चाहिए।

कार्यक्रम का आयोजन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दमोह द्वारा किया गया, जिसमें सचिव व अन्य स्टॉफ उपस्थित रहे। मंच संचालन एवं आभार प्रदर्शन जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री रजनीश चौरसिया, द्वारा किया गया।

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This

Recent Post

मातृ दिवस पर योग शिविर का आयोजन, महिलाओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा दमोह। मातृ दिवस के अवसर पर सार्थी विश्वकर्मा समाज कल्याण सेवा संगठन महिला मोर्चा एवं विश्वकर्मा महिला मंडल के संयुक्त तत्वावधान में महिलाओं के स्वास्थ्य, मानसिक संतुलन एवं सकारात्मक जीवनशैली को बढ़ावा देने हेतु एक दिवसीय योग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर योग एवं प्राणायाम का अभ्यास किया। कार्यक्रम में योगामृत टीम की संचालिका पूजा शचदेव अपने सहयोगी सदस्यों के साथ उपस्थित रहीं। टीम द्वारा महिलाओं को विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं स्वास्थ्यवर्धक अभ्यासों का प्रशिक्षण दिया गया। योग प्रशिक्षकों ने नियमित योग के लाभ बताते हुए कहा कि योग न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है, बल्कि मानसिक तनाव को दूर कर सकारात्मक ऊर्जा भी प्रदान करता है। इस दौरान टीम के सदस्य रिमी जुनेजा, एकता जुनेजा, राखी चोपड़ा, काजल नवानी, अंजली श्रीवास्तव एवं प्रियंका बाश्वा सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम का संयोजन सार्थी विश्वकर्मा समाज कल्याण सेवा संगठन महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती एकता विश्वकर्मा के नेतृत्व में किया गया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि माताएं केवल परिवार ही नहीं बल्कि पूरे समाज की आधारशिला होती हैं। मातृ दिवस पर आयोजित इस प्रकार के योग शिविर महिलाओं को शारीरिक एवं मानसिक रूप से सशक्त बनाने का प्रभावी माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि स्वस्थ और आत्मविश्वासी महिलाएं ही मजबूत परिवार और सशक्त समाज का निर्माण करती हैं। कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष सुषमा शर्मा, प्रदेश चिकित्सा प्रकोष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. संगीता विश्वकर्मा, दमोह जिला अध्यक्ष रूपा शर्मा, जिला उपाध्यक्ष भारती विश्वकर्मा, मीडिया प्रभारी निशा विश्वकर्मा, सचिव नीता विश्वकर्मा, महामंत्री रेखा विश्वकर्मा, कृष्णा विश्वकर्मा, ज्योति शर्मा, आरती विश्वकर्मा, जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष विशाखा विश्वकर्मा एवं प्रीति विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में महिलाओं की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य श्रीमती रजनी ठाकुर, महिला बाल आयोग समिति सदस्य श्रीमती रश्मि वर्मा, ऐश्वर्य ब्यूटी पार्लर की संचालिका श्रीमती दीप्ति खरे एवं श्रीमती कीर्ति खरे सहित अन्य गणमान्य महिलाओं ने भी सहभागिता निभाई। कार्यक्रम के अंत में सभी महिलाओं ने योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया। आयोजन समिति द्वारा योगामृत टीम का आभार व्यक्त करते हुए सभी प्रतिभागियों को मातृ दिवस की शुभकामनाएं दी गईं।