Home » अपराध » Mp » श्रद्धांजलि: लोकतंत्र सेनानी भूरेलाल रजक जी को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई

श्रद्धांजलि: लोकतंत्र सेनानी भूरेलाल रजक जी को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई

श्रद्धांजलि: लोकतंत्र सेनानी भूरेलाल रजक जी को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई

वरिष्ठ समाजसेवी और लोकतंत्र सेनानी भूरेलाल रजक जी का हाल ही में निधन हो गया,

जिसके बाद उन्हें राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। यह सम्मान

दमोह के हिनौता (बांसा तारखेड़ा) में आयोजित किया गया।

दमोह के कलेक्टर श्री कोचर और पुलिस अधीक्षक श्री सोमवंशी के निर्देशानुसार, पथरिया के एसडीएम एमके चौरसिया के मार्गदर्शन में यह सम्मान कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस दौरान तहसीलदार वृंदेश पांडे, पटवारी दीपक राव, ग्राम कोटवार लाइन ऑफिसर दिनेश गोस्वामी, और एसएएफ अधिकारी सब इंस्पेक्टर पदम सिंह के साथ जवानों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

शहीद को श्रद्धांजलि देते हुए, जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया और तिरंगा ओढ़ाकर फूल माला अर्पित की, जिसके बाद उन्हें राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। इस भावुक अवसर पर गांव के ऋषि सिंह परिहार सहित कई स्थानीय लोग मौजूद रहे।

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This

Recent Post