Home » अपराध » Mp » गायत्री परिवार युवा प्रकोष्ठ दमोह द्वारा उन्नयन कार्यशाला दमोह। गायत्री परिवार युवा प्रकोष्ठ दमोह के तत्वावधान में शुक्रवार को बांदकपुर स्थित हाई स्कूल में उन्नयन कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में लगभग 1200 छात्र-छात्राओं ने सहभागिता की।

गायत्री परिवार युवा प्रकोष्ठ दमोह द्वारा उन्नयन कार्यशाला दमोह। गायत्री परिवार युवा प्रकोष्ठ दमोह के तत्वावधान में शुक्रवार को बांदकपुर स्थित हाई स्कूल में उन्नयन कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में लगभग 1200 छात्र-छात्राओं ने सहभागिता की।

गायत्री परिवार युवा प्रकोष्ठ दमोह द्वारा उन्नयन कार्यशाला

दमोह। गायत्री परिवार युवा प्रकोष्ठ दमोह के तत्वावधान में शुक्रवार को बांदकपुर स्थित हाई स्कूल में उन्नयन कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में लगभग 1200 छात्र-छात्राओं ने सहभागिता की।


कार्यशाला में मुख्य रूप से श्री सूरज साहब, श्री वासुदेव पटेल, श्री भूपेंद्र तिवारी, श्री लखन शुक्ला सहित अन्य शिक्षकगण उपस्थित रहे।
बच्चों को गायत्री परिवार की गतिविधियों एवं भारतीय संस्कृति से जुड़े विभिन्न विषयों पर मार्गदर्शन दिया गया।

गायत्री परिवार वर्ष 1994 से भारत एवं विदेशों में जिला, तहसील एवं ग्रामीण स्तर पर विद्यालयों में भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा आयोजित कर रहा है। इसी क्रम में परीक्षा आयोजित करने वाले विद्यालयों में इस प्रकार की कार्यशालाएं भी संचालित की जा रही हैं।

कार्यशाला में विद्यार्थियों को निम्न विषयों पर जानकारी दी गई—

गायत्री मंत्र का महत्व

स्वास्थ्य, शिक्षा एवं विद्या में अंतर

भारतीय सनातन संस्कृति

महापुरुषों का जीवन परिचय और राष्ट्र निर्माण में उनका योगदान

नशामुक्ति का संदेश

ऋषि-मुनियों की तपस्या और वर्तमान समय में उसका महत्व

विद्यार्थियों की जीवनचर्या कैसी होनी चाहिए

लगभग 30 मिनट चली इस कार्यशाला में बच्चों को प्रेरणादायी प्रसंग सुनाए गए और स्वस्थ व आदर्श जीवनशैली अपनाने के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया गया।

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This

Recent Post