Home » अपराध » Mp » ???? श्री बागेश्वर धाम गौशाला में विशाल पौधरोपण विधायक मलैया ने गौशाला विकास हेतु 5 लाख रुपए की घोषणा की

???? श्री बागेश्वर धाम गौशाला में विशाल पौधरोपण विधायक मलैया ने गौशाला विकास हेतु 5 लाख रुपए की घोषणा की

???? श्री बागेश्वर धाम गौशाला में विशाल पौधरोपण

विधायक मलैया ने गौशाला विकास हेतु 5 लाख रुपए की घोषणा की


दमोह : 18 सितम्बर 2025
श्री बागेश्वर धाम गौशाला, मारूताल में श्री वैश्णवी गो सेवा समिति (पुराना थाना) के द्वारा विशाल पौधरोपण किया गया। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया और अधिक से अधिक वृक्ष लगाने का संकल्प लिया गया।

इस पौधरोपण कार्यक्रम में प्रदेश के पशुपालन एवं डेयरी विभाग के राज्यमंत्री लखन पटेल, दमोह विधायक जयंत कुमार मलैया, तथा रमन खत्री, मनीष तिवारी, आलोक असाटी, पप्पू मलाई, राकेश अग्रवाल, सत्यम चौरसिया, दीपक, सनी, आकाश असाटी, मोनू राजपूत, नित्या प्यासी, मोनू पाठक, लालू अमरदीप जैन, विकास जैन, धर्मेंद्र अहीरवाल, वीरेंद्र असाटी, कृष्णा पटैल, राजकुमार यादव, विजय यादव सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इस दौरान विधायक जयंत कुमार मलैया ने गौशाला के विकास हेतु विधायक निधि से 5 लाख रुपए की राशि प्रदान करने की घोषणा की।

कार्यक्रम का उद्देश्य केवल पौधारोपण ही नहीं, बल्कि समाज में पर्यावरण एवं गौसेवा के महत्व को रेखांकित करना भी है l

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This