Home » अपराध » Mp » –प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज़ दमोह— दीपावली पर मिलावटखोरी पर सख्ती — खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने दमोह में मिठाई दुकानों का औचक निरीक्षण किया

–प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज़ दमोह— दीपावली पर मिलावटखोरी पर सख्ती — खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने दमोह में मिठाई दुकानों का औचक निरीक्षण किया

—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज़ दमोह—

दीपावली पर मिलावटखोरी पर सख्ती — खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने दमोह में मिठाई दुकानों का औचक निरीक्षण किया


दमोह, 18 अक्टूबर 2025।
दीपावली त्यौहार के मद्देनज़र खाद्य सुरक्षा प्रशासन विभाग की टीम ने शनिवार को शहर की प्रमुख मिठाई दुकानों का औचक निरीक्षण किया। कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर के निर्देशानुसार की गई इस कार्रवाई में कई प्रतिष्ठानों से मिठाई के नमूने लिए गए।

निरीक्षण के दौरान घंटाघर स्थित गुजरात स्वीट्स से पिस्ता केक, कचौरा शॉपिंग सेंटर के सामने स्थित श्री राजस्थान मिष्ठान भंडार से मिल्क केक, तथा कैलाश भंडार, घंटाघर से केसरिया पेड़ा के नमूने जांच हेतु संकलित किए गए।
इन नमूनों को आगे की गुणवत्ता जांच के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला, भोपाल भेजा गया है।

इसी क्रम में घंटाघर पर खाद्य पदार्थ गुणवत्ता जांच शिविर का आयोजन भी किया गया, जिसमें उपभोक्ताओं ने स्वयं बाजार से खरीदी मिठाइयों की ऑन-द-स्पॉट जांच करवाई।
शिविर का समय सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक रखा गया था। विभाग ने बताया कि यह शिविर कल भी इसी समय पर लगाया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक लोग मिठाई की गुणवत्ता जांच का लाभ उठा सकें।

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

1 thought on “–प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज़ दमोह— दीपावली पर मिलावटखोरी पर सख्ती — खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने दमोह में मिठाई दुकानों का औचक निरीक्षण किया”

  1. सैम्पल टेस्ट सुविधा तत्काल होनी चाहिए ताकि दूषित मिठाई खाने से लोग बच सकें, आज सैम्पल लिया ,जांच रिपोर्ट कब आयेगी , जब तक तो जनता खोवा कुट चुका होगा, और बेचने वालों का खोवा गल चुका होगा,, बाद जो जुर्माना होगा, वो शासन के जेब में जायेगा,, उपभोक्ता को क्या मिलेगा,,

    Reply

Leave a Comment

Share This

Recent Post

मातृ दिवस पर योग शिविर का आयोजन, महिलाओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा दमोह। मातृ दिवस के अवसर पर सार्थी विश्वकर्मा समाज कल्याण सेवा संगठन महिला मोर्चा एवं विश्वकर्मा महिला मंडल के संयुक्त तत्वावधान में महिलाओं के स्वास्थ्य, मानसिक संतुलन एवं सकारात्मक जीवनशैली को बढ़ावा देने हेतु एक दिवसीय योग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर योग एवं प्राणायाम का अभ्यास किया। कार्यक्रम में योगामृत टीम की संचालिका पूजा शचदेव अपने सहयोगी सदस्यों के साथ उपस्थित रहीं। टीम द्वारा महिलाओं को विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं स्वास्थ्यवर्धक अभ्यासों का प्रशिक्षण दिया गया। योग प्रशिक्षकों ने नियमित योग के लाभ बताते हुए कहा कि योग न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है, बल्कि मानसिक तनाव को दूर कर सकारात्मक ऊर्जा भी प्रदान करता है। इस दौरान टीम के सदस्य रिमी जुनेजा, एकता जुनेजा, राखी चोपड़ा, काजल नवानी, अंजली श्रीवास्तव एवं प्रियंका बाश्वा सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम का संयोजन सार्थी विश्वकर्मा समाज कल्याण सेवा संगठन महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती एकता विश्वकर्मा के नेतृत्व में किया गया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि माताएं केवल परिवार ही नहीं बल्कि पूरे समाज की आधारशिला होती हैं। मातृ दिवस पर आयोजित इस प्रकार के योग शिविर महिलाओं को शारीरिक एवं मानसिक रूप से सशक्त बनाने का प्रभावी माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि स्वस्थ और आत्मविश्वासी महिलाएं ही मजबूत परिवार और सशक्त समाज का निर्माण करती हैं। कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष सुषमा शर्मा, प्रदेश चिकित्सा प्रकोष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. संगीता विश्वकर्मा, दमोह जिला अध्यक्ष रूपा शर्मा, जिला उपाध्यक्ष भारती विश्वकर्मा, मीडिया प्रभारी निशा विश्वकर्मा, सचिव नीता विश्वकर्मा, महामंत्री रेखा विश्वकर्मा, कृष्णा विश्वकर्मा, ज्योति शर्मा, आरती विश्वकर्मा, जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष विशाखा विश्वकर्मा एवं प्रीति विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में महिलाओं की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य श्रीमती रजनी ठाकुर, महिला बाल आयोग समिति सदस्य श्रीमती रश्मि वर्मा, ऐश्वर्य ब्यूटी पार्लर की संचालिका श्रीमती दीप्ति खरे एवं श्रीमती कीर्ति खरे सहित अन्य गणमान्य महिलाओं ने भी सहभागिता निभाई। कार्यक्रम के अंत में सभी महिलाओं ने योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया। आयोजन समिति द्वारा योगामृत टीम का आभार व्यक्त करते हुए सभी प्रतिभागियों को मातृ दिवस की शुभकामनाएं दी गईं।