Home » अपराध » Mp » *प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को लेकर सेवा सेतु शिविर, 45 उपभोक्ताओं ने कराया पंजीयन*

*प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को लेकर सेवा सेतु शिविर, 45 उपभोक्ताओं ने कराया पंजीयन*

—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज़ दमोह—

*प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को लेकर सेवा सेतु शिविर, 45 उपभोक्ताओं ने कराया पंजीयन*

दमोह। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का अधिक से अधिक उपभोक्ताओं तक लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से मध्यप्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड, दमोह दक्षिण संभाग द्वारा तहसील एवं वितरण केंद्र स्तर पर ‘सेवा सेतु शिविर’ आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में 23 सितंबर 2026 को किल्लाई नाका स्थित दमोह शहर वितरण केंद्र में सेवा सेतु शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में विद्युत विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ अक्षय ऊर्जा विभाग के अधिकारी, बैंक प्रतिनिधि तथा सोलर वेंडर मौजूद रहे। शिविर के माध्यम से उपभोक्ताओं को प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की प्रक्रिया, सोलर प्लांट की क्षमता, ऋण सुविधा तथा सोलर पैनल स्थापना से संबंधित जानकारी दी गई।

45 उपभोक्ताओं ने कराया पंजीयन

सेवा सेतु शिविर के दौरान कुल 45 उपभोक्ताओं का पंजीयन किया गया। मौके पर ही बैंकिंग कर्मचारियों द्वारा उपभोक्ताओं को योजना के तहत उपलब्ध 5.75 प्रतिशत की रियायती ब्याज दर पर ऋण सुविधा के संबंध में जानकारी दी गई। बैंक अधिकारियों ने उपभोक्ताओं को वित्तीय प्रक्रिया, ऋण संबंधी आवश्यकताओं तथा योजना के अंतर्गत सोलर प्लांट लगवाने की प्रक्रिया के बारे में समझाया।

विद्युत विभाग के अधिकारियों ने उपभोक्ताओं को यह भी बताया कि उनके विद्युत उपयोग के अनुसार कितने किलोवॉट क्षमता का सोलर प्लांट उनके लिए उपयुक्त रहेगा। साथ ही सोलर प्लांट से होने वाले विद्युत उत्पादन और योजना का लाभ लेने की प्रक्रिया के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई।

जिले में 45 सोलर वेंडर पंजीकृत

विद्युत विभाग के अनुसार वर्तमान में दमोह जिले में 45 सोलर वेंडर पंजीकृत हैं। ये वेंडर उपभोक्ताओं को सोलर प्लांट के इंस्टॉलेशन तथा सोलर सिस्टम के रखरखाव से संबंधित सेवाएं उपलब्ध करा रहे हैं। शिविर में मौजूद सोलर वेंडरों ने भी उपभोक्ताओं को सोलर प्लांट की स्थापना, आवश्यक उपकरणों और तकनीकी पहलुओं की जानकारी दी।

वार्डों और कॉलोनियों में भी किया जा रहा प्रचार

योजना के प्रति आमजन को जागरूक करने के लिए विद्युत वितरण कंपनी के कर्मचारियों द्वारा शहर के विभिन्न वार्डों एवं कॉलोनियों में पहुंचकर प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। कर्मचारियों द्वारा उपभोक्ताओं को प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के फायदे बताते हुए सेवा सेतु शिविर में पहुंचकर पंजीयन कराने के लिए प्रेरित किया गया। विभाग के अनुसार अभियान में आमजन द्वारा भी उत्साहपूर्वक सहभागिता की जा रही है।

ये अधिकारी रहे मौजूद

23 सितंबर को आयोजित सेवा सेतु शिविर में श्री अमित चौहान, अधीक्षण अभियंता (संचा./संधा.), दमोह वृत्त; श्री मोतीलाल साहू, कार्यपालन अभियंता (संचा./संधा.), दक्षिण संभाग दमोह; उत्तर संभाग दमोह के कार्यपालन अभियंता; श्री राघवेन्द्र सिंह इड़ापाची, सहायक अभियंता, दमोह शहर वितरण केंद्र; श्री महेन्द्र सिंह राय, सहायक अभियंता (रखरखाव), दमोह शहर वितरण केंद्र; सुश्री शिवानी गुप्ता, कनिष्ठ अभियंता तथा श्री फरीद अंसारी, कनिष्ठ अभियंता, दमोह शहर वितरण केंद्र उपस्थित रहे।

इसके अलावा बैंक प्रतिनिधि, सोलर वेंडर तथा अक्षय ऊर्जा विभाग सागर के अधिकारी भी शिविर में मौजूद रहे और उपभोक्ताओं को योजना से संबंधित जानकारी एवं मार्गदर्शन प्रदान किया।

अधिक से अधिक उपभोक्ताओं से लाभ लेने की अपील

कार्यपालन अभियंता ने जिले के विद्युत उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत आयोजित किए जा रहे सेवा सेतु शिविरों में पहुंचकर योजना की जानकारी प्राप्त करें तथा पात्रता के अनुसार इसका अधिक से अधिक लाभ उठाएं।

विभाग का उद्देश्य सौर ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा देने के साथ उपभोक्ताओं को योजना की प्रक्रिया, वित्तीय सहायता और सोलर प्लांट स्थापना के संबंध में एक ही स्थान पर आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराना है।

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This