Home » Uncategorized » *घंटाघर पर 25 सितंबर को होगा भव्य गणेश विसर्जन चल समारोह, अनेक सामाजिक संस्कृतियों का होगा समागम*

*घंटाघर पर 25 सितंबर को होगा भव्य गणेश विसर्जन चल समारोह, अनेक सामाजिक संस्कृतियों का होगा समागम*

—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज़ दमोह—

*घंटाघर पर 25 सितंबर को होगा भव्य गणेश विसर्जन चल समारोह, अनेक सामाजिक संस्कृतियों का होगा समागम*

*निर्णायक मंडल ने किया नगर के गणेश पंडालों का अवलोकन, पंडाल समितियों को चल समारोह में शामिल होने का आमंत्रण*

दमोह। शहर में गणेश उत्सव के समापन अवसर पर आगामी 25 सितंबर 2026 को घंटाघर पर भव्य गणेश विसर्जन चल समारोह का आयोजन किया जाएगा। हिन्दू गर्जना मंच गणेश विसर्जन समिति एवं सकल हिन्दू समाज जिला दमोह के तत्वावधान में आयोजित होने वाले इस विशाल चल समारोह में नगर के विभिन्न गणेश पंडालों और विसर्जन दलों की सहभागिता रहेगी। आयोजन में धार्मिक आस्था के साथ-साथ नगर की विभिन्न सामाजिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं का समागम देखने को मिलेगा।

आयोजकों के अनुसार यह आयोजन अपने 29वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है। हर वर्ष की तरह इस बार भी नगर के विभिन्न गणेश पंडालों की साज-सज्जा, भगवान गणेश की आकर्षक झांकी, धार्मिक प्रस्तुति, अनुशासन, व्यवस्थाओं तथा धार्मिक वातावरण सहित विभिन्न पहलुओं का अवलोकन कर मूल्यांकन किया जा रहा है।

इसी क्रम में 21 सितंबर की शाम निर्णायक मंडल ने नगर के विभिन्न गणेश पंडालों का भ्रमण किया। निर्णायक मंडल में हिन्दू गर्जना मंच के संयोजक एवं सकल हिन्दू समाज जिला दमोह के अध्यक्ष कपिल सोनी, इंजीनियर अमर सिंह राजपूत, एडवोकेट अनुनय श्रीवास्तव, राजीव राय सावजी, नरेन्द्र अरजरिया, रोजी मनोरमा रतले, दिलीप चौरसिया, एडवोकेट श्याम विश्वकर्मा, मोंटी रायकवार, निशांत विश्वकर्मा, सुरेन्द्र अठया एवं नरेन्द्र रजक मौजूद रहे।

निर्णायक मंडल के सदस्यों ने अलग-अलग गणेश पंडालों में पहुंचकर वहां की साज-सज्जा, धार्मिक वातावरण, आयोजन व्यवस्था, अनुशासन एवं प्रस्तुतियों का अवलोकन किया। इस दौरान पंडाल समितियों के सदस्यों से आयोजन एवं चल समारोह को लेकर चर्चा भी की गई।

घंटाघर पर होगा मुख्य आयोजन

भ्रमण के दौरान सभी गणेश पंडाल समितियों एवं विसर्जन दलों को 25 सितंबर को घंटाघर पर आयोजित होने वाले भव्य गणेश विसर्जन चल समारोह में शामिल होने का आमंत्रण दिया गया। आयोजकों ने सभी गणेश भक्तों और पंडाल समितियों से अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता करने की अपील की है।

बताया गया कि चल समारोह के दौरान विभिन्न गणेश प्रतिमाएं आकर्षक झांकियों और धार्मिक प्रस्तुतियों के साथ शामिल होंगी। नगर की विभिन्न सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्थाओं की सहभागिता से आयोजन को व्यापक स्वरूप दिए जाने की तैयारी है।

हिन्दू गर्जना मंच गणेश विसर्जन समिति एवं सकल हिन्दू समाज जिला दमोह की ओर से गणेश भक्तों से अपील की गई है कि वे धार्मिक उत्साह, अनुशासन और आपसी सौहार्द के साथ चल समारोह में सहभागी बनें तथा गणेश उत्सव के समापन को भव्य एवं यादगार बनाएं।

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This