Home » अपराध » Mp » *DIG शशीन्द्र सिंह चौहान ने किया दमोह पुलिस अधीक्षक कार्यालय का औचक निरीक्षण*

*DIG शशीन्द्र सिंह चौहान ने किया दमोह पुलिस अधीक्षक कार्यालय का औचक निरीक्षण*

—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज़ दमोह—

*DIG शशीन्द्र सिंह चौहान ने किया दमोह पुलिस अधीक्षक कार्यालय का औचक निरीक्षण*

*आगामी त्योहारों को लेकर शहर के प्रमुख मार्गों और जुलूस रूट का पैदल भ्रमण, सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को लेकर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश*

दमोह। आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस विभाग ने सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में उप पुलिस महानिरीक्षक (DIG) श्री शशीन्द्र सिंह चौहान ने मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय दमोह का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालयीन व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए विभिन्न शाखाओं के कार्यों की समीक्षा की और अधिकारियों-कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

DIG श्री चौहान ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण करते हुए पत्राचार, अभिलेखों एवं कार्यालयीन कार्यों की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने शाखा प्रभारियों को निर्देशित किया कि सभी शासकीय कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण किए जाएं तथा कार्यालयीन रिकॉर्ड एवं अभिलेखों को नियमित रूप से अद्यतन रखा जाए। उन्होंने लंबित प्रकरणों एवं पत्राचार के निराकरण में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि (भा.पु.से.) एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुजीत सिंह भदौरिया सहित पुलिस विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

शहर के प्रमुख मार्गों का किया पैदल भ्रमण

कार्यालयीन निरीक्षण के उपरांत DIG श्री शशीन्द्र सिंह चौहान के नेतृत्व में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने शहर के प्रमुख मार्गों एवं महत्वपूर्ण क्षेत्रों का पैदल भ्रमण किया। आगामी त्योहारों के मद्देनजर शहर में निकलने वाले जुलूस, धार्मिक आयोजनों एवं अन्य कार्यक्रमों को लेकर प्रस्तावित रूटों का स्थलीय निरीक्षण किया गया।

इस दौरान CSP श्री एच.आर. पांडेय, कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक श्री मनीष कुमार तथा यातायात थाना प्रभारी श्री दलबीर मार्को सहित पर्याप्त पुलिस बल मौजूद रहा।

अधिकारियों ने शहर के प्रमुख चौराहों, मुख्य बाजारों, संवेदनशील क्षेत्रों एवं जुलूस मार्गों का निरीक्षण कर वहां की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान भीड़ की संभावित स्थिति, यातायात के दबाव तथा पुलिस बल की तैनाती को लेकर भी आवश्यक बिंदुओं पर चर्चा की गई।

भीड़ प्रबंधन और यातायात व्यवस्था पर विशेष जोर

DIG श्री चौहान ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि आगामी त्योहारों के दौरान शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ आमजन की सुविधा का भी विशेष ध्यान रखा जाए। भीड़ वाले क्षेत्रों में प्रभावी पुलिस व्यवस्था, सुचारू यातायात संचालन और प्रमुख स्थानों पर लगातार पेट्रोलिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

उन्होंने कहा कि त्योहारों के दौरान असामाजिक तत्वों पर सतत निगरानी, संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त सतर्कता तथा किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस बल को मुस्तैद रखा जाए। बाजारों और प्रमुख चौराहों पर पुलिस की मौजूदगी बढ़ाने तथा यातायात व्यवस्था को व्यवस्थित बनाए रखने पर भी जोर दिया गया।

पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि आगामी त्योहारों के दौरान सुरक्षा, शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता रहे। पुलिस प्रशासन द्वारा आमजन से भी त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की गई है।

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This