Home » अपराध » Mp » —प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज़ दमोह— स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पलटने से एक की मौत, पांच घायल

—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज़ दमोह— स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पलटने से एक की मौत, पांच घायल

—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज़ दमोह—

स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पलटने से एक की मौत, पांच घायल


दमोह।
दमोह जिले के देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत सागर नाका चौकी के पास बांसा तारखेड़ा और सरखड़ी के बीच एक भीषण सड़क हादसा हो गया। गमी (शोक कार्यक्रम) में शामिल होने दमोह आ रहा एक परिवार हादसे का शिकार हो गया।

जानकारी के अनुसार, न्यू स्कॉर्पियो क्रमांक एमपी 18 सीए 6777 तेज रफ्तार में होने के कारण अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे में वाहन में सवार एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए।

घटना के तुरंत बाद मौके से गुजर रहे आबकारी विभाग के आरक्षक तपिश ने बिना देरी किए घायलों को अपने वाहन से जिला अस्पताल भिजवाया। वहीं सूचना मिलते ही सागर नाका चौकी प्रभारी रोहित द्विवेदी, प्र.आ. हर्ष पाठक, एवं आरक्षक दीपेंद्र पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शेष घायलों को 108 एम्बुलेंस से अस्पताल पहुंचाया।

जिला अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर कौशिकी सिंह राजपूत, डॉ. यशपाल और डॉ. विक्रम की टीम ने सभी घायलों का प्राथमिक उपचार किया।

इस हादसे में स्कॉर्पियो में सवार चंद्रावती पति बंधू दुबे (60 वर्ष), निवासी सुर्खी, को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
वहीं श्याम दुबे पिता गोपाल दुबे (39 वर्ष), गोपाल प्रसाद दुबे, प्रेमरानी दुबे (65 वर्ष), रश्मि श्याम दुबे (35 वर्ष) — सभी निवासी सिंगपुर देवरी, तथा सरिता पांडे (50 वर्ष), निवासी रहली घायल हुए हैं। सभी का उपचार जिला अस्पताल में किया जा रहा है।

परिजनों के अनुसार, मृतक एवं अन्य सदस्य देवरी से दमोह एक गमी कार्यक्रम में शामिल होने आ रहे थे, तभी यह हादसा घटित हुआ।

घटना की पुष्टि करते हुए चौकी प्रभारी रोहित द्विवेदी, प्र.आ. नीरज श्रीवास्तव और आरक्षक शहबाज ने बताया कि मृतका का पंचनामा तैयार कर शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This