Home » अपराध » Mp » *हिंडोरिया धान खरीदी केंद्र में बारदाना घोटाला, 109 बोरी चोरी का प्रयास*

*हिंडोरिया धान खरीदी केंद्र में बारदाना घोटाला, 109 बोरी चोरी का प्रयास*

—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज़ दमोह—

*हिंडोरिया धान खरीदी केंद्र में बारदाना घोटाला, 109 बोरी चोरी का प्रयास*

*पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त कर दर्ज किया मामला*


दमोह। दमोह विकासखंड के हिंडोरिया शासकीय धान खरीदी केंद्र में शनिवार शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब केंद्र से भारी मात्रा में बारदाना चोरी किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया। शाम करीब 6 बजे नियमित निरीक्षण के दौरान केंद्र प्रबंधक अशोक पटेल ने बारदाना स्टॉक में कमी पाई, जिसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार चोर एक ट्रैक्टर-ट्रॉली में लगभग 109 बोरी बारदाना भरकर ले जाने का प्रयास कर रहे थे। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी धर्मेंद्र उपाध्याय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और तत्परता दिखाते हुए ट्रैक्टर-ट्रॉली को मौके से जब्त कर लिया। ट्रॉली में बड़ी मात्रा में बारदाना पाया गया, जिससे चोरी की पुष्टि हुई।

पुलिस ने इस मामले में अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में अंदरूनी मिलीभगत की आशंका भी जताई जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि बारदाना कहां ले जाया जा रहा था और इस वारदात में कौन-कौन लोग शामिल हैं।

इस घटना के बाद धान खरीदी केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

कर्मचारियों और किसानों में आक्रोश देखा जा रहा है। लोगों ने खरीदी केंद्रों पर सुरक्षा बढ़ाने, सीसीटीवी कैमरे लगाने और नियमित निगरानी की मांग की है।

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This

Recent Post

मातृ दिवस पर योग शिविर का आयोजन, महिलाओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा दमोह। मातृ दिवस के अवसर पर सार्थी विश्वकर्मा समाज कल्याण सेवा संगठन महिला मोर्चा एवं विश्वकर्मा महिला मंडल के संयुक्त तत्वावधान में महिलाओं के स्वास्थ्य, मानसिक संतुलन एवं सकारात्मक जीवनशैली को बढ़ावा देने हेतु एक दिवसीय योग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर योग एवं प्राणायाम का अभ्यास किया। कार्यक्रम में योगामृत टीम की संचालिका पूजा शचदेव अपने सहयोगी सदस्यों के साथ उपस्थित रहीं। टीम द्वारा महिलाओं को विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं स्वास्थ्यवर्धक अभ्यासों का प्रशिक्षण दिया गया। योग प्रशिक्षकों ने नियमित योग के लाभ बताते हुए कहा कि योग न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है, बल्कि मानसिक तनाव को दूर कर सकारात्मक ऊर्जा भी प्रदान करता है। इस दौरान टीम के सदस्य रिमी जुनेजा, एकता जुनेजा, राखी चोपड़ा, काजल नवानी, अंजली श्रीवास्तव एवं प्रियंका बाश्वा सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम का संयोजन सार्थी विश्वकर्मा समाज कल्याण सेवा संगठन महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती एकता विश्वकर्मा के नेतृत्व में किया गया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि माताएं केवल परिवार ही नहीं बल्कि पूरे समाज की आधारशिला होती हैं। मातृ दिवस पर आयोजित इस प्रकार के योग शिविर महिलाओं को शारीरिक एवं मानसिक रूप से सशक्त बनाने का प्रभावी माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि स्वस्थ और आत्मविश्वासी महिलाएं ही मजबूत परिवार और सशक्त समाज का निर्माण करती हैं। कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष सुषमा शर्मा, प्रदेश चिकित्सा प्रकोष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. संगीता विश्वकर्मा, दमोह जिला अध्यक्ष रूपा शर्मा, जिला उपाध्यक्ष भारती विश्वकर्मा, मीडिया प्रभारी निशा विश्वकर्मा, सचिव नीता विश्वकर्मा, महामंत्री रेखा विश्वकर्मा, कृष्णा विश्वकर्मा, ज्योति शर्मा, आरती विश्वकर्मा, जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष विशाखा विश्वकर्मा एवं प्रीति विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में महिलाओं की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य श्रीमती रजनी ठाकुर, महिला बाल आयोग समिति सदस्य श्रीमती रश्मि वर्मा, ऐश्वर्य ब्यूटी पार्लर की संचालिका श्रीमती दीप्ति खरे एवं श्रीमती कीर्ति खरे सहित अन्य गणमान्य महिलाओं ने भी सहभागिता निभाई। कार्यक्रम के अंत में सभी महिलाओं ने योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया। आयोजन समिति द्वारा योगामृत टीम का आभार व्यक्त करते हुए सभी प्रतिभागियों को मातृ दिवस की शुभकामनाएं दी गईं।