Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » *ट्रकों की भीषण भिड़ंत जबेरा बायपास पर हादसा*

*ट्रकों की भीषण भिड़ंत जबेरा बायपास पर हादसा*

—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज़ दमोह—

*दमोह-जबलपुर हाईवे पर हुई एक सड़क दुर्घटना*

*ट्रकों की भीषण भिड़ंत जबेरा बायपास पर हादसा*

दमोह-जबलपुर स्टेट हाईवे के जबेरा बायपास पर दो ट्रकों के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई।

एक ट्रक धान से लदा हुआ था जो दमोह की ओर जा रहा था, जबकि दूसरा ट्रक सीमेंट लेकर सिहोरा की ओर जा रहा था।

टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों ट्रकों के अगले हिस्से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और ट्रक में लदी धान सड़क पर बिखर गई।

सीमेंट ट्रक के चालक, उधम सिंह (निवासी खिरिया, सागर), पैर में चोट आने के कारण घायल हो गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

धान से लदे ट्रक का चालक मौके से फरार हो गया। हादसे के बाद बायपास पर भारी जाम लग गया। पुलिस ने ट्रैफिक को डायवर्ट किया और घंटों की मशक्कत के बाद ट्रकों को हटाकर रास्ता साफ कराया।

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This