—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज़ दमोह—
*दमोह जिले के सोमखेड़ा गांव में विशालकाय मगरमच्छ*
*रेस्क्यू, वन विभाग ने सुरक्षित स्थान पर छोड़ा*
*इमलिया चौकी प्रभारी अक्षेंद नाथ की रही अहम भूमिका*
दमोह। जिले के सोमखेड़ा गांव में उस समय हड़कंप मच गया जब एक किसान के खेत में विशालकाय मगरमच्छ दिखाई दिया।
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों ने सतर्कता दिखाते हुए तुरंत चौकी प्रभारी अक्षय नाथ को फोन पर सूचना दी।
सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी अक्षय नाथ अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने तुरंत वन विभाग की टीम को अवगत कराया।
इसके पश्चात वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से मगरमच्छ को पकड़ने के लिए रेस्क्यू अभियान शुरू किया।
काफी मशक्कत के बाद विशालकाय मगरमच्छ को सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू कर लिया गया। वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ को बिना किसी क्षति के सुरक्षित प्राकृतिक स्थान पर छोड़ दिया।
इस पूरी घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि या पशुहानि नहीं हुई, जिससे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। ग्रामीणों ने वन विभाग और पुलिस प्रशासन की तत्परता की सराहना की।
वन विभाग द्वारा ग्रामीणों से अपील की गई है कि इस प्रकार के वन्य जीव दिखाई देने पर घबराएं नहीं और तुरंत वन विभाग या प्रशासन को सूचना दें।















































