Home » अपराध » Mp » *मौनी अमावस्या पर जिला अस्पताल दमोह में विश्वकर्मा महिला मंडल का सराहनीय सेवा कार्य*

*मौनी अमावस्या पर जिला अस्पताल दमोह में विश्वकर्मा महिला मंडल का सराहनीय सेवा कार्य*

—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज़ दमोह—

*मौनी अमावस्या पर जिला अस्पताल दमोह में विश्वकर्मा महिला मंडल का सराहनीय सेवा कार्य*

दमोह मौनी अमावस्या के पावन पर्व के अवसर पर श्री विश्वकर्मा महिला मंडल एवं विश्वकर्मा महापंचायत महिला मोर्चा के तत्वावधान में जिला अस्पताल दमोह में भर्ती मरीजों एवं उनके परिजनों के लिए खिचड़ी वितरण का पुण्य एवं मानव सेवा से जुड़ा कार्य किया गया।

इस अवसर पर मातृ-शिशु वार्ड सहित अस्पताल परिसर में लगभग 400 से अधिक लोगों को खिचड़ी वितरित की गई।

सेवा भाव से ओत-प्रोत इस कार्यक्रम का नेतृत्व महिला मोर्चा की सक्रिय कार्यकर्ता एकता विश्वकर्मा द्वारा किया गया, जिनके साथ बड़ी संख्या में महिलाओं ने सहभागिता निभाई।

कार्यक्रम में शामिल महिलाएं इस सेवा कार्य में प्रमुख रूप से उपस्थित रही
रूपा शर्मा, संगीता विश्वकर्मा, रीना शर्मा, भारती विश्वकर्मा, दीपा विश्वकर्मा, कविता विश्वकर्मा, अंजना विश्वकर्मा, शशि विश्वकर्मा, सीमा विश्वकर्मा, नीता विश्वकर्मा, रेखा विश्वकर्मा, आरती विश्वकर्मा, स्वाति विश्वकर्मा, पूजा विश्वकर्मा, कृष्णा विश्वकर्मा एवं साधना विश्वकर्मा सहित अन्य महिलाओं ने सक्रिय सहभागिता निभाई।

इस पावन अवसर पर स्वदेशी जागरण मंच की ओर से नगर महिला प्रमुख श्रीमती एकता विश्वकर्मा एवं जिला प्रशिक्षक ब्रजेश सेन जिला अस्पताल प्रबंधक डॉक्टर सुरेंद्र कुर्मी की उपस्थित में सभी महिलाओं एवं नागरिकों को स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने का संकल्प दिलाया।

जिला अस्पताल परिसर में किए गए इस नेक एवं अनुकरणीय कार्य की उपस्थित नागरिकों, मरीजों एवं उनके परिजनों ने मुक्त कंठ से सराहना की और सभी महिला कार्यकर्ताओं को बहुत-बहुत बधाई एवं धन्यवाद दिया।

यह सेवा कार्य समाज में सहयोग, करुणा और संस्कारों को सशक्त करने की दिशा में एक प्रेरणादायक उदाहरण है।

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This