Home » अपराध » Mp » *आज गुरूवार को ग्राम सेहरी में पंचायत स्तरीय कार्यक्रम “ग्रामोदय से अभ्युदय मध्यप्रदेश” अभियान*

*आज गुरूवार को ग्राम सेहरी में पंचायत स्तरीय कार्यक्रम “ग्रामोदय से अभ्युदय मध्यप्रदेश” अभियान*

—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज़ दमोह—

*आज गुरूवार को ग्राम सेहरी में पंचायत स्तरीय कार्यक्रम “ग्रामोदय से अभ्युदय मध्यप्रदेश” अभियान*


झलोन से मुकेश जैन की रिपोर्ट

दमोह मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के सानिध्य में नवांकुर संस्था महाराणा प्रताप जन कल्याण शिक्षण संघ सेहरी के द्वारा ग्राम पंचायत भवन सेहरी में आयोजित किया गया जिसमें कार्यक्रम की अध्यक्षता मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद तेंदूखेड़ा से विकासखण्ड समन्वयक आदरणीय श्री दीपचंद मालवीय सर ने की ।

सेक्टर क्रमांक 04 झलोन से परामर्शदाता जितेंद्र कुमार विश्वकर्मा ने सहभागिता की एवं नवांकुर संस्था महाराणा प्रताप जन कल्याण शिक्षण संघ सेहरी के सचिव श्री राजेन्द्र साहू व सदस्य श्री दशरथ सिंह लोधी के द्वारा उक्त कार्यक्रम का संचालन किया गया । जिसमें मुख्य अतिथि श्री रमेश यादव समाज सेवी , विशिष्ट अतिथि श्री छुट्टे ठाकुर , धर्मेंद्र अठया ग्राम कोटवार , रविन्द्र , छोटेलाल पटेल , माधव पटेल , हल्ले अहिरवार समाज सेवी के रूप में उपस्थित रहे

एवं ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति सेहरी के अध्यक्ष श्री गोकलदास खरे , सचिव श्री देवेन्द्र यादव एवं साथ में CMCLDP के छात्र छात्राएं व अन्य साथी गण एवं ग्राम सेहरी से अधिक संख्या में गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही , जिससे हमारा पंचायत स्तरीय कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ ।

उक्त कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जिसमें विभिन्न प्रकार की शासकीय जन कल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक को लाभ प्राप्त हो सके जैसे – प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना , प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना , मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना , मुख्यमंत्री लाड़ली लक्ष्मी योजना आदि को मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के सहयोग से प्रदेश सरकार के विभिन्न विभागों के साथ मिलकर जमीनी स्तर पर पात्र हितग्राहियों को चयनित करके , उक्त ग्राम विकास पखवाड़ा अभियान कार्यक्रम में उनके आवेदन संग्रह करके संबंधित विभागों में जमा कराए जा सकें ।

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This