Home » अपराध » Mp » *विशाल पंच कुंडात्मक शिव शक्ति रुद्र महायज्ञ का आयोजन*

*विशाल पंच कुंडात्मक शिव शक्ति रुद्र महायज्ञ का आयोजन*

—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज़ दमोह—

*विशाल पंच कुंडात्मक शिव शक्ति रुद्र महायज्ञ का आयोजन*

*27 जनवरी से 2 फरवरी तक ओरिया मॉल (झलोन से 3 किमी दूर)*

*तेंदुखेडा/ झलौन मुकेश जैन की रिपोर्ट*


झलोन। क्षेत्र में धार्मिक एवं आध्यात्मिक चेतना के प्रसार हेतु विशाल पंच कुंडात्मक शिव शक्ति रुद्र महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। यह महायज्ञ 27 जनवरी से 2 फरवरी तक झलोन से लगभग 3 किलोमीटर दूर स्थित ओरिया मॉल में विधिवत रूप से संपन्न होगा।

महायज्ञ का आयोजन श्रद्धा, भक्ति एवं वैदिक परंपराओं के अनुरूप किया जा रहा है, जिसमें प्रतिदिन वैदिक मंत्रोच्चार, हवन, पूजन एवं रुद्राभिषेक जैसे धार्मिक अनुष्ठान संपन्न होंगे। आयोजन का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में सुख-समृद्धि, शांति एवं जनकल्याण की भावना का विस्तार करना है।

इस पावन आयोजन में सहभागिता हेतु धनेटा मॉल, झलोन, गुहची, अचलपुरा, सेहरी, हरदुआ, ससना कला, ढाना, बिसनाखेड़ी, नन्हे, ससना खुर्द, तापनी, बगदरी, डुकरसता, घुटरिया, राजा गुवरा, सारा, सरसैया, सोमखेड़ा, लकलका, सुरादेही सहित आसपास के अनेकों ग्रामों के श्रद्धालुओं को आमंत्रण पत्र भेजे गए हैं।

आयोजन समिति लक्ष्मी पटेल श्याम पटेल मुकेश पटेल राजकुमार पटेल द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं। समिति ने क्षेत्र के समस्त धर्मप्रेमी नागरिकों से परिवार सहित महायज्ञ में पधारकर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है।

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

1 thought on “*विशाल पंच कुंडात्मक शिव शक्ति रुद्र महायज्ञ का आयोजन*”

Leave a Comment

Share This

Recent Post