Home » अपराध » Mp » *जंगल में युवक की पत्थर से कुचलकर निर्मम हत्या, इलाके में सनसनी*

*जंगल में युवक की पत्थर से कुचलकर निर्मम हत्या, इलाके में सनसनी*

—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज़ दमोह—

*जंगल में युवक की पत्थर से कुचलकर निर्मम हत्या, इलाके में सनसनी*

*कलेक्शन पर निकला निजी बैंक कर्मी जंगल में मिला मृत, बाइक बरामद — हत्यारे अज्ञात*


दमोह।
जिले के तेजगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत इमलिया चौकी के ग्राम सागोनी कला के जंगल में बुधवार को एक युवक की निर्मम हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। अज्ञात आरोपियों ने युवक के सिर और चेहरे पर भारी पत्थर पटककर उसकी हत्या कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुँचे।

बुधवार सुबह जंगल में लकड़ी काटने गए कुछ ग्रामीणों की नजर झाड़ियों के बीच पड़े एक युवक के शव पर पड़ी। शव की हालत बेहद क्षत-विक्षत थी। ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस बल मौके पर पहुँचा।

पुलिस ने शव की पहचान विनोद अहिरवार (उम्र लगभग 30 वर्ष),
पिता – गोपी उर्फ दयाराम अहिरवार,निवासी – कुड़ई, थाना पटेरा
के रूप में की है।

बताया जा रहा है कि मृतक विनोद अहिरवार दमोह स्थित एक निजी बैंक में कार्यरत था। उसका मुख्य कार्य ग्रामीण क्षेत्रों में महिला स्व-सहायता समूह बनाकर उन्हें ऋण उपलब्ध कराना और कलेक्शन करना था।

मंगलवार को कलेक्शन के लिए निकला था घर से परिजनों के अनुसार, विनोद मंगलवार को समूह की राशि का कलेक्शन करने घर से निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। परिजनों ने आसपास तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। बुधवार सुबह पुलिस ने परिजनों को उसकी हत्या की सूचना दी।

पुलिस को घटनास्थल से मृतक की मोटरसाइकिल (MP 34 ML 3599) भी बरामद हुई है, जिससे आशंका जताई जा रही है कि हत्या से पहले मृतक को जंगल क्षेत्र में रोका गया होगा।

***पत्थर से कुचलकर की गई हत्या***

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि विनोद के सिर और चेहरे पर पत्थर से कई वार किए गए, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। शव को देखकर हत्या की क्रूरता का अंदाज़ा लगाया जा सकता है।

घटना की गंभीरता को देखते हुए तेन्दूखेड़ा एसडीओपी अर्चना अहीर,
तेजगढ़ थाना प्रभारी अरविंद कुमार ठाकुर,इमलिया चौकी प्रभारी अक्षयनाथ पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँचे।

दमोह से एफएसएल (FSL) टीम को भी बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से वैज्ञानिक साक्ष्य एकत्र किए।

पुलिस ने घटनास्थल को सुरक्षित कर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की। शव को जिला अस्पताल भेजकर पोस्टमार्टम कराया गया, जिसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

तेजगढ़ थाना प्रभारी अरविंद सिंह ने बताया कि फिलहाल आरोपी अज्ञात हैं। हत्या के पीछे रंजिश, लूट या कलेक्शन से जुड़ा विवाद होने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। पुलिस आसपास के लोगों, परिजनों और संभावित संदिग्धों से पूछताछ कर रही है।

दिनदहाड़े जंगल क्षेत्र में इस तरह की हत्या से पूरे इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों ने जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।

पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This