Home » अपराध » Mp » *मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा ग्राम झलौन में सेक्टर स्तरीय बैठक आयोजित*

*मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा ग्राम झलौन में सेक्टर स्तरीय बैठक आयोजित*

—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज़ दमोह—

*मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा ग्राम झलौन में सेक्टर स्तरीय बैठक आयोजित*

**झलोन से मुकेश जैन की रिपोर्ट**

दमोह/तेंदूखेड़ा मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद तेंदूखेड़ा के तत्वावधान में ग्राम झलौन में प्रस्फुटन समितियों की सेक्टर स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में सेक्टर अंतर्गत आने वाली पाँचों प्रस्फुटन समितियाँ—सेहरी, मोहड़, पूरा, धनेटा एवं झलौन—की सक्रिय सहभागिता रही। बैठक का उद्देश्य ग्राम स्तर पर

सामाजिक जागरूकता बढ़ाना एवं विकास कार्यों को गति देना रहा। बैठक में जिला समन्वयक सुशील नामदेव एवं संभाग समन्वयक दिनेश उमरैया विशेष रूप से उपस्थित रहे।

उन्होंने नशामुक्त समाज के निर्माण पर विस्तृत मार्गदर्शन देते हुए कहा कि समाज के सर्वांगीण विकास के लिए नशा उन्मूलन अत्यंत आवश्यक है। साथ ही उन्होंने महिलाओं की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि ग्राम विकास में महिलाओं की सहभागिता से सकारात्मक परिवर्तन संभव है।

जिला समन्वयक सुशील नामदेव द्वारा ग्राम समितियों को किसी एक विषय को चयनित कर उस पर निरंतर कार्य करने की सलाह दी गई। उन्होंने जन अभियान परिषद के 09 प्रमुख बिंदुओं—जल, शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण, स्वच्छता, महिला सशक्तिकरण, बाल विकास, आजीविका एवं सामाजिक समरसता—पर योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने का आह्वान किया।

ब्लॉक समन्वयक दीपचंद मालवीय ने बैठक की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए समितियों को कार्ययोजना बनाने हेतु प्रेरित किया। बैठक का मंच संचालन राजेंद्र साहू द्वारा किया गया।

बैठक में मोहित पटेल, दशरथ सिंह, गोकल खरे, कैलाश, दुर्जन सिंह, मुकेश पटेल, जितेंद्र विश्वकर्मा, चंद्रपाल, मुकेश जैन, देवेंद्र सहित बड़ी संख्या में महिलाएँ उपस्थित रहीं। अतिथि के रूप में अशोक जैन, बेनी प्रसाद नामदेव, लक्ष्मी पटेल, जवाहर लाल जैन, सचिव चन्द्रभान दुबे एवं ग्राम के अन्य गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

बैठक में ग्राम विकास को लेकर सकारात्मक चर्चा हुई और सभी ने मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।ग्राम समिति द्वारा महिलाओं को पौधा वितरण भी किया गया

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This

Recent Post

मातृ दिवस पर योग शिविर का आयोजन, महिलाओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा दमोह। मातृ दिवस के अवसर पर सार्थी विश्वकर्मा समाज कल्याण सेवा संगठन महिला मोर्चा एवं विश्वकर्मा महिला मंडल के संयुक्त तत्वावधान में महिलाओं के स्वास्थ्य, मानसिक संतुलन एवं सकारात्मक जीवनशैली को बढ़ावा देने हेतु एक दिवसीय योग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर योग एवं प्राणायाम का अभ्यास किया। कार्यक्रम में योगामृत टीम की संचालिका पूजा शचदेव अपने सहयोगी सदस्यों के साथ उपस्थित रहीं। टीम द्वारा महिलाओं को विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं स्वास्थ्यवर्धक अभ्यासों का प्रशिक्षण दिया गया। योग प्रशिक्षकों ने नियमित योग के लाभ बताते हुए कहा कि योग न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है, बल्कि मानसिक तनाव को दूर कर सकारात्मक ऊर्जा भी प्रदान करता है। इस दौरान टीम के सदस्य रिमी जुनेजा, एकता जुनेजा, राखी चोपड़ा, काजल नवानी, अंजली श्रीवास्तव एवं प्रियंका बाश्वा सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम का संयोजन सार्थी विश्वकर्मा समाज कल्याण सेवा संगठन महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती एकता विश्वकर्मा के नेतृत्व में किया गया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि माताएं केवल परिवार ही नहीं बल्कि पूरे समाज की आधारशिला होती हैं। मातृ दिवस पर आयोजित इस प्रकार के योग शिविर महिलाओं को शारीरिक एवं मानसिक रूप से सशक्त बनाने का प्रभावी माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि स्वस्थ और आत्मविश्वासी महिलाएं ही मजबूत परिवार और सशक्त समाज का निर्माण करती हैं। कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष सुषमा शर्मा, प्रदेश चिकित्सा प्रकोष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. संगीता विश्वकर्मा, दमोह जिला अध्यक्ष रूपा शर्मा, जिला उपाध्यक्ष भारती विश्वकर्मा, मीडिया प्रभारी निशा विश्वकर्मा, सचिव नीता विश्वकर्मा, महामंत्री रेखा विश्वकर्मा, कृष्णा विश्वकर्मा, ज्योति शर्मा, आरती विश्वकर्मा, जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष विशाखा विश्वकर्मा एवं प्रीति विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में महिलाओं की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य श्रीमती रजनी ठाकुर, महिला बाल आयोग समिति सदस्य श्रीमती रश्मि वर्मा, ऐश्वर्य ब्यूटी पार्लर की संचालिका श्रीमती दीप्ति खरे एवं श्रीमती कीर्ति खरे सहित अन्य गणमान्य महिलाओं ने भी सहभागिता निभाई। कार्यक्रम के अंत में सभी महिलाओं ने योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया। आयोजन समिति द्वारा योगामृत टीम का आभार व्यक्त करते हुए सभी प्रतिभागियों को मातृ दिवस की शुभकामनाएं दी गईं।