Home » अपराध » Mp » *शाइनिंग स्टार इंटरनेशनल स्कूल दमोह की सराहनीय पहल*

*शाइनिंग स्टार इंटरनेशनल स्कूल दमोह की सराहनीय पहल*

—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज़ दमोह—

*शाइनिंग स्टार इंटरनेशनल स्कूल दमोह की सराहनीय पहल*

*प्राचार्य समीक्षा बजाज ने बच्चों व अभिभावकों के लिए जारी की मोबाइल उपयोग संबंधी एडवाइजरी*

दमोह डिजिटल युग में बच्चों के बढ़ते मोबाइल उपयोग को लेकर शाइनिंग स्टार इंटरनेशनल स्कूल दमोह की प्राचार्य समीक्षा बजाज द्वारा एक सराहनीय और दूरदर्शी पहल की गई है। उन्होंने बच्चों और अभिभावकों के लिए एक विशेष एडवाइजरी जारी करते हुए मोबाइल के सीमित और संतुलित उपयोग पर जोर दिया है।

एडवाइजरी में बताया गया है कि आज का बच्चा जितना किताबों के करीब होना चाहिए, उतना ही तेजी से वह मोबाइल स्क्रीन के करीब होता जा रहा है। मोबाइल जहां एक आवश्यक साधन है, वहीं जब यही साधन बच्चों की पूरी दुनिया बन जाए तो यह गंभीर चिंता का विषय बन जाता है।

प्राचार्य समीक्षा बजाज ने अपने संदेश में स्पष्ट किया कि बच्चों का बचपन स्क्रीन में सिमटने के लिए नहीं, बल्कि खेल-कूद, किताबों, प्रश्न पूछने की जिज्ञासा और सपने देखने के लिए होता है। अत्यधिक मोबाइल उपयोग से बच्चों की पढ़ाई, शारीरिक स्वास्थ्य, आंखों की रोशनी और व्यवहार पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है, जिसे नज़रअंदाज़ नहीं किया जा सकता।

उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे बच्चों के मोबाइल उपयोग पर समय-सीमा तय करें, उनसे संवाद बढ़ाएं और उन्हें पर्याप्त समय दें। मोबाइल से अधिक उन्हें जीवन मूल्य, संस्कार और सकारात्मक सोच देना आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है।

एडवाइजरी में यह भी कहा गया कि आज की थोड़ी सी सख्ती और अनुशासन ही कल बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की सबसे बड़ी ताकत बनेगी।

शाइनिंग स्टार इंटरनेशनल स्कूल की यह पहल न केवल शैक्षणिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि बच्चों के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक प्रेरणादायी कदम भी मानी जा रही है।

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This