Home » अपराध » Mp » *01 मार्च से शस्त्र लाइसेंस हेतु आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से होंगे- कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट सुधीर कुमार कोचर*

*01 मार्च से शस्त्र लाइसेंस हेतु आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से होंगे- कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट सुधीर कुमार कोचर*

—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज़ दमोह—

*01 मार्च से शस्त्र लाइसेंस हेतु आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से होंगे- कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट सुधीर कुमार कोचर*

दमोह
भारत सरकार द्वारा नागरिकों की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुये शस्त्र लायसेंस जारी किये जाने हेतु नवीन आवेदन एवं लायसेंस नवीनीकरण हेतु ऑनलाईन पोर्टल https://ndal-alis.gov.in/ बनाया गया है।

कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट सुधीर कुमार कोचर ने बताया शस्त्र लायसेंस प्राप्त करने हेतु जिले में निवासरत इच्छुक आवेदक उक्त पोर्टल पर ऑनलाईन आवेदन कर सकते हैं, साथ ही जिन लायसेंसधारियों को पूर्व में शस्त्र लायसेंस जारी किये गये हैं, वे भी शस्त्र लायसेंस के आगामी नवीनीकरण हेतु भारत सरकार द्वारा संचालित ऑनलाईन पोर्टल https://ndal-alis.gov.in/ पर आवेदन कर सकते है।

उन्होने बताया 01 मार्च 2026 से नवीन शस्त्र लायसेंस के आवेदन केवल ऑनलाईन पद्धति से ही प्राप्त किये जायेगें। अतः इच्छुक आवेदकों को प्रथमतः https://ndal-alis.gov.in/ पोर्टल पर जाकर ऑनलाईन आवेदन पत्र करना होगा, प्रत्येक ऑनलाईन आवेदन पर एक यूनिक e-file नंबर अंकित होगा।

उक्तानुसार ऑनलाईन आवेदन करने के पश्चात् आवेदक उसका प्रिन्ट आऊट निकालकर अपना फोटो चस्पा करते हुये मैनुअल आवेदन भी कलेक्टर कार्यालय में जमा कर सकेगें।

कलेक्टर श्री कोचर ने बताया पोर्टल पर ऑनलाईन प्रक्रिया के बिना मैनुअल जमा किया गया कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किया जायेगा।

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This

Recent Post