—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज़ दमोह—
****झलोन से मुकेश जैन की रिपोर्ट***
*भाजपा का जिला कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न संगठन की पंच निष्ठा और अनुशासन पर दिया गया जोर*
*वरिष्ठ कार्यकर्ताओं एवं लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान संगठन को और मजबूत बनाने का लिया संकल्प*
दमोह। भारतीय जनता पार्टी जिला दमोह द्वारा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती वर्ष के अवसर पर जबेरा विधानसभा अंतर्गत तेंदूखेड़ा में जिला कार्यकर्ता सम्मेलन एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता सम्मान समारोह का आयोजन जिलाध्यक्ष श्याम शिवहरे के नेतृत्व में किया गया। सम्मेलन में जिलाध्यक्ष श्याम शिवहरे, मध्य प्रदेश शासन के संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं जबेरा विधायक धर्मेंद्र सिंह लोधी, दमोह सांसद राहुल सिंह लोधी तथा दमोह विधायक एवं पूर्व मंत्री जयंत कुमार मलैया ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पं. दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर लोकतंत्र सेनानियों निगुण खरे एवं अमृतलाल चौरसिया सहित वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान भी किया गया।
जिलाध्यक्ष श्याम शिवहरे ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी देशभक्ति, सेवा और समर्पण की भावना से कार्य करने वाला संगठन है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रवाद, सुशासन, विकास, संगठनात्मक मजबूती और अंत्योदय भाजपा की पंच निष्ठा हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अनुशासन और समर्पण के साथ संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का आह्वान किया।
विधायक जयंत कुमार मलैया ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं का संगठन है, जहां प्रत्येक कार्यकर्ता की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए दिए गए योगदान का स्मरण करते हुए कहा कि उनके विचार आज भी संगठन के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने अनुशासन और संगठनात्मक मजबूती को भाजपा की सबसे बड़ी शक्ति बताया।
राज्यमंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने कहा कि भाजपा सरकार जनहित और सुशासन के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता ही संगठन की वास्तविक ताकत हैं और उनके समर्पण से ही पार्टी निरंतर आगे बढ़ती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का आग्रह किया।
सांसद राहुल सिंह लोधी ने कहा कि भाजपा का मूल मंत्र सेवा, सुशासन और विकास है। उन्होंने कहा कि संगठन की शक्ति बूथ स्तर तक सक्रिय कार्यकर्ताओं में निहित है। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के ‘एक देश, एक विधान और एक प्रधान’ के सिद्धांत का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को संगठन के प्रति निष्ठा रखते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए।
कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री महेश पटेल ने किया तथा आभार तेंदूखेड़ा मंडल अध्यक्ष संतपाल सिंह ने व्यक्त किया। अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।
सम्मेलन में वरिष्ठ लोकतंत्र सेनानी एवं पूर्व मंत्री डॉ. रामकृष्ण कुसमरिया, पूर्व सांसद चंद्रभान सिंह लोधी, पूर्व मंत्री दशरथ सिंह लोधी, पूर्व जिलाध्यक्ष विद्यासागर पांडे, नरेंद्र व्यास, प्रीतम सिंह लोधी, पूर्व विधायक सोनबाई, पुरुषोत्तम लाल तंतुवाय, किसान मोर्चा प्रदेश महामंत्री गोपाल पटेल, जिला महामंत्री रामेश्वर चौधरी, जिला उपाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह परिहार, कार्यक्रम प्रभारी अमित बजाज, संजय सेन, मनीष तिवारी, सुमन उपाध्याय, करन सिंह लोधी, जिला मंत्री श्यामा उरैती, सुधा सेन, विनीता कुलस्ते, रानू नामदेव, कपिल शुक्ला, भारत सिंह लोधी, जिला कोषाध्यक्ष सुरेश पटेल, सह-कोषाध्यक्ष कुसुम खरे, जिला मीडिया प्रभारी प्रिंस जैन, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष वर्षा रैकवार, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष महाराज सिंह, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रमोद विश्वकर्मा, अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष बिजेंद्र अहिरवार, अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिलाध्यक्ष जय सिंह कडोप्पा, आईटी सेल जिला संयोजक रिंकू गोस्वामी, सोशल मीडिया जिला संयोजक संदीप शर्मा सहित मंडल, मोर्चा एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।















































