Home » अपराध » Mp » *लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारियों की बैठक आयोजित*

*लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारियों की बैठक आयोजित*

—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज़ दमोह—

*लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारियों की बैठक आयोजित*

दमोह – जिले में कार्यरत लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारियों की विभिन्न सेवा संबंधी समस्याओं, लंबित मांगों एवं कार्यालयीन कठिनाइयों को लेकर बैठक वन मंडल कार्यालय, दमोह में संपन्न हुई।

बैठक में कर्मचारियों की पदोन्नति, वेतनमान, सेवा संबंधी समस्याओं, लंबित प्रकरणों सहित कर्मचारियों के हित से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

उपस्थित कर्मचारियों ने अपनी-अपनी समस्याएं एवं सुझाव रखे तथा उनके निराकरण के संबंध में विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारियों से एकजुट होकर अपनी समस्याओं एवं सुझावों को संगठन के माध्यम से रखने का आह्वान किया गया।

बैठक के अंत में जिला अध्यक्ष राजीव बड़कुल ने उपस्थित सभी लिपिक साथियों का आभार व्यक्त किया l

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This